• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Bigg Boss 20: काजी तौकीर की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल रूम में हुआ चेकअप, टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Admin by Admin
October 6, 2026
in मनोरंजन
0
Bigg Boss 20: काजी तौकीर की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल रूम में हुआ चेकअप, टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट


Last Updated:October 06, 2026, 14:02 IST

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Health: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों काजी तौकीर की सेहत चर्चा में है. कुछ दिनों से बुखार से जूझ रहे काजी को कमजोरी महसूस होने के बाद मेडिकल रूम ले जाया गया. डॉक्टर ने उनकी जांच की, जिसके बाद उनकी टीम ने फैंस के साथ हेल्थ अपडेट शेयर किया. टीम ने बताया कि काजी अभी घर के अंदर हैं और आराम के साथ शो में हिस्सा ले रहे हैं.

Bigg Boss 20: काजी तौकीर की तबीयत बिगड़ी, टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेटZoom

काजी तौकीर को पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. फोटो साभार-@qazitouqeer_official/Instagram

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 20’ के घर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने काजी तौकीर के फैंस की चिंता बढ़ा दी है. शो में अपनी एनर्जी और मस्ती से माहौल बनाने वाले काजी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार था और इसी बीच कमजोरी महसूस होने के बाद मेडिकल रूम ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उनका चेकअप किया. काजी की तबीयत को लेकर अब उनकी टीम ने भी सोशल मीडिया पर एक हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

‘बिग बॉस-20’ कंटेस्टेंट काजी तौकीर शो में पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. मंगलवार को काजी तौकीर की टीम ने एक बयान जारी कर बताया कि काजी को हाल ही में चेकअप के लिए मेडिकल रूम जाना पड़ा क्योंकि एनर्जी काफी कम हो गई थी. यह बयान काजी की टीम ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर एक नोट जारी किया, जिसमें यह बताया गया कि काजी अभी भी घर के अंदर ही हैं और उनकी टीम उनकी सेहत को लेकर ‘बिग बॉस’ टीम से लगातार संपर्क में है. उन्होंने लिखा, ‘काजी फैमिली के लिए दिल से एक अपडेट.’

‘हम बीबी टीम से लगातार संपर्क में हैं’

उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारे रॉकस्टार काजी तौकीर पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस हाउस के अंदर बुखार से जूझ रहे हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वह आराम कर रहे हैं. हाल ही में, उन्हें थोड़ी कमजोरी महसूस हुई और उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की. वह अभी भी बिग बॉस हाउस के अंदर ही हैं और हम उनकी सेहत के बारे में बीबी टीम से लगातार संपर्क में हैं.

काजी तौकीर की टीम ने ये पोस्ट शेयर किया है. फोटो साभार- इंस्टा स्टोरी ग्रैब

‘काजी अभी भी शो का हिस्सा’

काजी की टीम ने बताया कि काजी अभी भी आराम मिलने के बाद शो में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘थोड़ा आराम करने के बावजूद, काजी अभी भी शो में हिस्सा ले रहे हैं, सभी को एंटरटेन कर रहे हैं और घर में अपनी पॉजिटिव एनर्जी फैला रहे हैं. यही हमारे रॉकस्टार की खासियत है. हम सभी से अपील करते हैं कि शांत रहें, भरोसा रखें और काजी पर अपना प्यार, दुआएं और पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखें.’

‘सपोर्ट करते रहिए और प्यार देते रहिए’

टीम ने फैंस से काजी को सपोर्ट करने की अपील करते हुए लिखा, ‘एक बार जब वह पूरी तरह से खुद को ठीक महसूस करेंगे तो हमें पता है कि हमारे सबसे एनर्जेटिक रॉकस्टार अपनी पूरी आभा और न रुकने वाली एनर्जी के साथ वापस आ जाएंगे. तब तक उन्हें सपोर्ट करते रहिए और प्यार देते रहिए.’ उन्होंने आखिरी में लिखा, ‘काजी, आप आराम करें, ठीक हो जाएं और वापस धमाकेदार एंट्री लें. हम सब आपके साथ हैं- टीम काजी.’

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 06, 2026, 14:02 IST





Source link

Post Views: 7
Previous Post

यूपी चुनाव: तजीन फातिमा ने किस हैसियत से अखिलेश यादव को बताया औलाद, आजम खान और मुलायम सिंह यादव के बीच कहां से पनपी इतनी गाढ़ी दोस्ती?

Next Post

डाला. अज्ञात अधेड़ महिला का सड़ा-गला शव मिलने से मचा हड़कंप

Next Post

डाला. अज्ञात अधेड़ महिला का सड़ा-गला शव मिलने से मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.