• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Madhuri Dixit Movies after Marriage on OTT:ओटीटी पर मौजूद 7 फिल्में, जिनमें माधुरी दीक्षित ने शादी के बाद बिखेरा जलवा, हर मूवी में अदाकारी से लूटा दिल

Admin by Admin
October 5, 2026
in मनोरंजन
0
Madhuri Dixit Movies after Marriage on OTT:ओटीटी पर मौजूद 7 फिल्में, जिनमें माधुरी दीक्षित ने शादी के बाद बिखेरा जलवा, हर मूवी में अदाकारी से लूटा दिल


Last Updated:October 05, 2026, 22:05 IST

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने 1999 में शादी के बाद भी बड़े पर्दे पर कदम रखा, अपनी बेमिसाल अदाकारी से हर बार दर्शकों का दिल जीत लिया. ‘पुकार’ और ‘देवदास’ में उनके संजीदा अभिनय से लेकर ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘टोटल धमाल’ में उनके अंदाज तक, उनका जादू कभी फीका नहीं पड़ा. अगर आप माधुरी दीक्षित के फैन हैं, तो ओटीटी पर मौजूद उनकी ये 7 फिल्में आज ही अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें.

नई दिल्ली. माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की वो सदाबहार अदाकारा हैं, जिन्होंने 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेन के साथ शादी के बाद भी अपनी एक्टिंग और डांस का लोहा मनवाया. शादी के उन्होंने स्क्रीन पर साबित कर दिया कि स्टारडम कभी धुंधला नहीं हुआ है. ‘पुकार’ और ‘देवदास’ से लेकर ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘टोटल धमाल’ तक, उन्होंने हर किरदार में अपनी अमिट छाप छोड़ी. अगर आप ‘धक-धक गर्ल’ के दीवाने हैं, तो शादी के बाद की उनकी ये 7 बेहतरीन फिल्में ओटीटी पर जरूर देखें.

पुकार (2000): राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, नम्रता शिरोडकर और डैनी डेन्जोंगपा लीड किरदारों में हैं. कहानी एक देशभक्त आर्मी मेजर और उसकी बचपन की दोस्त अंजलि (माधुरी दीक्षित) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एकतरफा प्यार और ईर्ष्या के चलते अनजाने में एक बड़े देशद्रोही षड्यंत्र का हिस्सा बन जाती है. अपनी गलती का अहसास होने पर वह अपने प्यार और देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देती है. यह फिल्म एमएक्स प्लेयर पर देखने के लिए उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)

लज्जा (2001): माधुरी दीक्षित की यह फिल्म भारतीय समाज में महिलाओं के उत्पीड़न, संघर्ष और उनके अधिकारों की बात करती है. मनीषा कोइराला, रेखा, अजय देवगन और अनिल कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म में माधुरी ने जानकी नाम की एक निडर और स्वाभिमानी थिएटर आर्टिस्ट का किरदार निभाया है, जो पुरुषों के दोहरे रवैये और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाती है. यह फिल्म एमएक्स पर उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

देवदास (2002): संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने महफिल लूट ली थी. शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय फिल्म में लीड किरदारों में थे. शरदचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित इस कहानी में माधुरी ने कोठेवाली चंद्रमुखी का किरदार जीवंत किया था, जो देवदास के गम को बांटती है और उससे बेइंतहा मोहब्बत करती है. माधुरी के ‘मार डाला’ और ‘डोला रे डोला’ जैसे गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह फिल्म एयरटेल एक्स्ट्रीम पर देखी जा सकती है. (फोटो साभार: IMDb)

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजा नचले (2007): माधुरी दीक्षित ने लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में वापसी करते इस फिल्म म्यूजिकल फिल्म में काम किया था. इसमें उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा, कुणाल कपूर और अक्षय खन्ना नजर आते हैं. कहानी डांस कोरियोग्राफर दीया की है, जो अमेरिका से अपने भारत स्थित गांव लौटती है ताकि अपने दिवंगत गुरु के ऐतिहासिक डांस थिएटर को टूटने से बचा सके. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. (फोटो साभार: IMDb)

डेढ़ इश्किया (2014): अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित इस ब्लैक-कॉमेडी थ्रिलर में माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म में माधुरी ने बेगम पारा की भूमिका निभाई है, जो अपने दिवंगत पति के बाद नए नवाब के चुनाव के लिए मुशायरा आयोजित करती हैं. शायरी, फरेब, चोरी और जबरदस्त ट्विस्ट से भरी इस कहानी में बेगम पारा सबको हैरान कर देती हैं. यह फिल्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है. (फोटो साभार: IMDb)

टोटल धमाल (2019): इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख और अरशद वारसी शामिल हैं. कहानी छिपे हुए 50 करोड़ रुपये के खजाने को हासिल करने की एक मजेदार और अफरा-तफरी से भरी दौड़ पर आधारित है. फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने एक झगड़ालू गुजराती दंपति का किरदार निभाया है, जिनकी खट्टी-मीठी नोक-झोंक और कॉमेडी टाइमिंग ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

मां बहन: सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह एक डार्क क्राइम-कॉमेडी फिल्म है. कहानी सिंगल मदर रेखा (माधुरी दीक्षित) और उनकी दो बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक सामने आई एक अनहोनी और डेड बॉडी के जुर्म को छुपाने के लिए कई तरह के ड्रामे और तिकड़म अपनाती हैं. फिल्म में पारिवारिक कलह, सामाजिक तानों और महिला सशक्तिकरण को बहुत ही मजेदार और व्यंग्यात्मक अंदाज में दिखाया गया है. तृप्ति डिमरी और रवि किशन जैसे सितारों से सजी यह मूवी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 05, 2026, 22:05 IST



Source link

Post Views: 4
Previous Post

बनारस का पाकिस्तानेश्वर महादेव, छोटी शीतला घाट के मंदिर का बदला नाम, अब हुआ सिंधु गंगेश्वर

Next Post

UP Top News Live: इकाना में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच कल: अभेद्य किले में तब्दील हुआ स्टेडियम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस व ड्रोन तैनात

Next Post
UP Top News Live: इकाना में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच कल: अभेद्य किले में तब्दील हुआ स्टेडियम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस व ड्रोन तैनात

UP Top News Live: इकाना में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच कल: अभेद्य किले में तब्दील हुआ स्टेडियम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस व ड्रोन तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.