संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

म्योरपुर ब्लॉक के नेमना कम्पोजिट विद्यालय पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा को भावभीनी विदाई दी गयी l विगत दस वर्षों से विद्यालय में तन्मयता से बच्चों के साथ शिक्षण कार्य कर रही सुमन वर्मा के साथ आत्मीय रूप से जुड़ चुके बच्चों की आँखे भर आयी l बता दें की सुमन वर्मा का स्थानांतरण ब्लॉक के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजमीलान पर हो गया है l

विदाई समारोह में नम आँखों से बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत दस वर्षो में विद्यालय के बच्चों से मिले स्नेह को वो हमेशा याद रहेंगी l कार्य स्थल से आना जाना एक प्रक्रिया है लेकिन हम सभी को अपने कर्तव्य पथ पर चलते रहना है l उन्होंने बच्चों को मेहनत के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की l

विद्यालय शिक्षक ज्वाला प्रसाद, सुदेशवरी देवी, उर्मिला द्वारा सुमन वर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ 10 वर्षों तक का सफर और कार्य अविस्मरणीय रहेंगे l कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने किया l उक्त अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाये सुमित्रा और कुसुम सिंह, मासूमा, प्रिया उपस्थित रहे l