मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन….

रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर सोमवार को बड़नगर से वाराणसी जा रहे यात्रियों का सदर विधायक भूपेश चौबे ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रियों का उत्साह के साथ स्वागत करते हुए उनकी यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं। यात्रा इंचार्ज निकुंज ठाकुर भी मौजूद रहे।

विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि बड़नगर से वाराणसी तक की यात्रा सांस्कृतिक विरासत, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देती है। यात्रियों का स्वागत करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राओं से सामाजिक एकता और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने यात्रा में शामिल सभी यात्रियों के सुरक्षित और सफल सफर की कामना की। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला संयोजक एवं जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, निवर्तमान मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, राकेश सोनी, अजय श्रीवास्तव, विकास चौबे, आलोक रावत, वेद मिश्रा और मनोज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

