संवाददाता@वीरेंद्र यादव..

अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने राखड़ परिवहन कर रहे दो ट्रेलरों को सीज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान उपनिरीक्षक रंजीत कुमार एवं उपनिरीक्षक राम बचन सिंह यादव ने वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान राखड़ का परिवहन कर रहे ट्रेलर संख्या UP-34 DT-1326 और UP-50 DT-8091 में अनियमितता पाए जाने पर दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध परिवहन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।