• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. दुर्गा पूजा-दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

JK Gupta by JK Gupta
October 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव……


दुर्गा पूजा, दशहरा, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को शक्तिनगर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

बैठक में थाना प्रभारी ने शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए पूजा समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ आयोजक समितियों और आम नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने पूजा पंडालों, मूर्ति स्थापना, रावण दहन और विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

थाना प्रभारी ने कहा कि सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाएं। किसी भी आयोजन में ऐसी गतिविधि न हो, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। पूजा समितियों के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में एसआई सदाशिव राय, एसआई राजेश कुमार, चिल्काडांड़ ग्राम प्रधान हीरालाल, कोटा ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी, भाजपा नेता मोहन गुप्ता, सपा नेता मुकेश सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान रविंद्र यादव, अयोध्या गुप्ता, मनोज गुप्ता, शोहेल खान, अखिलेश जायसवाल, कृष्णा सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post Views: 5
Previous Post

शक्तिनगर. दुर्गा पूजा-दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

Next Post

शक्तिनगर. राखड़ परिवहन में अनियमितता पर दो ट्रेलर सीज

Next Post

शक्तिनगर. राखड़ परिवहन में अनियमितता पर दो ट्रेलर सीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.