• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. गैर इरादतन हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

JK Gupta by JK Gupta
October 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उमेश सिंह…..


गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को अनपरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो भगत सिंह नगर निवासी अच्छेलाल धरिकार ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी 23 वर्षीय बेटी नैना कुमारी की शादी राजरूप से हुई थी। आरोप है कि बीते शुक्रवार को राजरूप ने शराब के नशे में नैना के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा किसी नुकीली वस्तु से उसके पेट और हाथ पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल नैना का उपचार कराया जा रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में पुलिस ने पहले विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। महिला की मौत के बाद मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी औड़ी मोड़-रेणुकूट मार्ग पर लोझरा मोड़ के पास बस का इंतजार कर रहा है और वहां से फरार होने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 11:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजरूप (25) पुत्र शर्मा धरिकार, निवासी मलिन बस्ती डिबुलगंज बताया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह, कांस्टेबल शशिभूषण और कांस्टेबल रमेश गोंड़ शामिल रहे।

Post Views: 11
Previous Post

सोनभद्र. मांगों के समर्थन में एनएचएम कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन

Next Post

‘ऑडिशन के लिए 1 घंटे का वक्त मिला’, निखिल अंगरिश को कैसे मिली ‘पूजा मेरी जान’? एक्टर ने बताया पूरा किस्सा

Next Post
‘ऑडिशन के लिए 1 घंटे का वक्त मिला’, निखिल अंगरिश को कैसे मिली ‘पूजा मेरी जान’? एक्टर ने बताया पूरा किस्सा

'ऑडिशन के लिए 1 घंटे का वक्त मिला', निखिल अंगरिश को कैसे मिली 'पूजा मेरी जान'? एक्टर ने बताया पूरा किस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.