• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘ऑडिशन के लिए 1 घंटे का वक्त मिला’, निखिल अंगरिश को कैसे मिली ‘पूजा मेरी जान’? एक्टर ने बताया पूरा किस्सा

Admin by Admin
October 5, 2026
in मनोरंजन
0
‘ऑडिशन के लिए 1 घंटे का वक्त मिला’, निखिल अंगरिश को कैसे मिली ‘पूजा मेरी जान’? एक्टर ने बताया पूरा किस्सा


Last Updated:October 05, 2026, 17:37 IST

क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ में नजर आ रहे एक्टर निखिल अंगरिश ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ने का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. एकिटर ने खुलासा किया कि कास्टिंग टीम ने उन्हें ऑडिशन की तैयारी के लिए महज एक घंटे का समय दिया था. इसके बावजूद उनके शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें यह रोल दिला दिया. इसके साथ ही निखिल ने फिल्म में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की. वहीं विजय राज के साथ स्क्रीन शेयर करने का अपना अनुभव बताया.

ख़बरें फटाफट

'ऑडिशन के लिए 1 घंटे का वक्त मिला', निखिल अंगरिश को कैसे मिली 'पूजा मेरी जान'?Zoom

निखिल अंगरिश ने बताया पूजा मेरी जान में रोल मिलने का किस्सा. (फोटो: Instagram@nikhil.angrishh)

नई दिल्ली. एक्टर निखिल अंगरिश क्राइम और कोर्टरूम ड्रामा-थ्रिलर फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ में नजर आ रहे हैं. फिल्म में एक्टर ने मृणाल ठाकुर के साथ काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि ‘सुपर 30’ देखने के बाद से ही वह उनके फैन रहे हैं. इसके साथ ही निखिल अंगरिश ने बताया कि आखिर उन्हें यह मूवी कैसे मिली थी और ऑडिशन के लिए उन्हें सिर्फ 1 घंटे का मौका मिला था.

निखिल अंगरिश ने बताया कि फिल्म उनको कैसे मिली थी. उन्होंने कहा, ‘पूजा मेरी जान’ का नाम पहले ‘डियर पूजा’ था. मुझे यह नाम बहुत दिलचस्प लगा. हुआ यूं कि मैं एक कास्टिंग स्टूडियो में किसी दूसरे प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन दे रहा था, तभी ‘कास्टिंग बे मुंबई’ की टीम इसी किरदार के लिए ऑडिशन ले रही थी. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं मयंक जोशी के लिए ऑडिशन दूंगा, तो मैंने हां कर दिया लेकिन उन्होंने ऑडिशन देने के लिए मुझे एक घंटे का ही समय दिया था, क्योंकि अगले ही दिन उन्हें कहीं जाना था.’

ऑडिशन देने के बाद मिल गया रोल

उन्होंने बताया, ‘एक घंटे बाद मैंने ऑडिशन दिया और कुछ दिन बाद मुझे इस रोल के लिए कॉल आया. मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश था. इसके बाद मुझे मेरी स्क्रिप्ट दी गई, जिसे पढ़ने के लिए मेरे पास काफी समय था. नवजोत भाई और विपाशा अरविंद के साथ रीडिंग सेशन भी हुए, जिन्होंने मुझे मयंक के बैकग्राउंड के बारे में बताया.’

निखिल अंगरिश ने की मृणाल ठाकुर की तारीफ

निखिल अंगरिश ने मृणाल की तारीफ करते हुए कहा, ‘शुरुआत में मैं बस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश था, जिसमें इतने बेहतरीन कलाकार हैं. आप इस फिल्म में उनकी शानदार कला देखेंगे. मैं हमेशा से ‘सुपर 30′ से मृणाल के काम का फैन रहा हूं. उनसे मिलकर आप उनका पॉजिटिव आत्मविश्वास और एनर्जी महसूस कर सकते हैं. जब मैंने स्क्रीनिंग में फिल्म देखी, तो मैं हैरान रह गया कि मृणाल ने कितनी आसानी से इतनी सारी भावनाओं को पर्दे पर दिखाया है.’

विजय राज संग काम करके सपना हुआ सच

एक्टर ने बताया कि वह विजय राज की फिल्में देखकर ही बड़े हुए हैं और उनके साथ इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करना एक्टर के लिए सपने को सच होने जैसा था. उन्होंने कहा, ‘शूटिंग के दौरान मैंने एक स्टूडेंट की तरह विजय सर को बड़े ध्यान से देखा. आप देखेंगे कि वह एक साधारण से सीन में कमाल कर देते हैं. एक लाइन में गंभीरता होती है, तो अगली लाइन में आपको हंसी आएगी, जो थोड़ा अजीब भी लगेगा. मेरा मानना है कि यही बातें तो स्क्रिप्ट को और भी बेहतर बनाती है.’ इस मूवी में निखिल अंगरिश के साथ मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी, विक्रम सिंह चौहान और विजय राज जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 05, 2026, 17:37 IST





Source link

Post Views: 4
Previous Post

अनपरा. गैर इरादतन हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

Next Post

राजा की शपथ नहीं लूंगा…कनाडा के SC पहुंचा सिख वकील प्रभजोत का मामला, आस्था के आगे झुका कानून

Next Post
राजा की शपथ नहीं लूंगा…कनाडा के SC पहुंचा सिख वकील प्रभजोत का मामला, आस्था के आगे झुका कानून

राजा की शपथ नहीं लूंगा...कनाडा के SC पहुंचा सिख वकील प्रभजोत का मामला, आस्था के आगे झुका कानून

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.