मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर जोर

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर सोमवार को सिंचाई डाक बंगला परिसर में जन अधिकार पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रणनीति पर चर्चा की। बैठक के दौरान रामचंद्र मौर्य, सोनल गोंड, रामसूरत धागर और जावेद अली ने जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल प्रभारी सुमंत सिंह मौर्य ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि पार्टी क्षेत्र की जनसमस्याओं के साथ किसानों, नौजवानों और वंचित वर्ग के अधिकारों को लेकर मजबूती से आवाज उठाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में विंध्य मंडल उपाध्यक्ष विजयमल मौर्य, जिला संरक्षक चंद्रमा सिंह कुशवाहा, जिला प्रभारी श्रीपति विश्वकर्मा, मंगला मौर्य, रामचरित्तर सोनकर, डॉ. रामराज बिंद, बलिराम मौर्य, आशीष मौर्य, विजय मौर्य, डॉ. विनोद मौर्य, तेजबाली चंद्रवंशी, राकेश मौर्य, राजेंद्र पासवान, गिरिजा प्रसाद, शिवनरायण, जयप्रकाश मौर्य, गुलाब मौर्य, शिवबहादुर, निरंजन, अभय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

