• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

स्मित मच्छार कब आ सकते हैं भारत? अभी कहां हैं भर्ती, कैसी है तबीयत

Admin by Admin
October 5, 2026
in खेल
0
स्मित मच्छार कब आ सकते हैं भारत? अभी कहां हैं भर्ती, कैसी है तबीयत


होमताजा खबरदेश

स्मित मच्छार कब आ सकते हैं भारत? अभी कहां हैं भर्ती, कैसी है तबीयत

Last Updated:October 05, 2026, 15:24 IST

फ्लाईदुबई फ्लाइट हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार का अबू धाबी के अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उनके भारत लौटने की तारीख तय होगी. हालांक‍ि भारतीय लोग उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

स्मित मच्छार कब आ सकते हैं भारत? अभी कहां हैं भर्ती, कैसी है तबीयतZoom

कैप्टन स्मित मच्छार कब भारत लौट रहे हैं? Photo: ANI

फ्लाईदुबई फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. फिलहाल उनका इलाज अबू धाबी (यूएई) के अस्पताल में चल रहा है. भारतीय दूतावास और परिवार के मुताबिक वे बेहतरीन चिकित्सा देखभाल में हैं और रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि देश के इस बहादुर कप्तान का स्वागत करने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं और वे जानना चाहते हैं कि आखिर स्मित भारत कब लौट रहे हैं.

बता दें कि 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने कॉकपिट में हमला किया था. उसने स्मित पर हमला करने के साथ ही प्लेन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. उस फ्लाइट में 174 यात्रियों सहित क्रू के सदस्य मौजूद थे. हालांकि हमले में बुरी तरह घायल होने के बावजूद स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे, जिससे यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू कर लिया और विमान सुरक्षित उतर सका. इस बहादुरी के लिए उन्हें दुनिया भर में हीरो माना जा रहा है.

स्मित की तारीफ न केवल इजरायल, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों ने की, बल्कि खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बातचीत की और उनके हाल-चाल जाने. पीएम मोदी ने उन्हें रियल हीरो बताया और उनके साहस की सराहना की.

स्मित के परिवार के अनुसार उन्हें घाव गहरे हैं और वे यूएई में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं. खासकर सिर और हाथों में उनके काफी चोट है. अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने में और समय लगेगा. अक्टूबर की शुरुआत में परिवार को बताया गया था कि कम से कम आठ और दिन इलाज जारी रहेगा, उसके बाद डिस्चार्ज की तारीख पर फैसला होगा. डॉक्टर चाहते हैं कि वे पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही घर लौटें.

स्मित के पिता उपेंद्र मच्छार ने कहा कि बेटा दर्द झेल रहा है, लेकिन मानसिक रूप से मजबूत है. जब नेताओं से बात होती है तो वे शांत और संयमित रहते हैं. परिवार फिलहाल घटना के बारे में उनसे ज्यादा बात नहीं कर रहा, ताकि उन्हें दोबारा तनाव न हो. पत्नी सोनल भी उनके साथ अस्पताल में हैं और पूरा ध्यान रिकवरी पर लगा हुआ है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स में परिवार के मुताबिक स्मित के भारत लौटने को लेकर अभी कोई निश्चित तारीख तय नहीं हुई है. परिवार की इच्छा है कि जल्द से जल्द स्मित स्वदेश लौटें, लेकिन डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक पूरी रिकवरी के बाद ही यात्रा संभव होगी. भारतीय दूतावास परिवार और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और हर संभव सहयोग दे रहा है.

मुंबई में उनके परिजन और पड़ोसी भी उनके जल्द स्वस्थ होने और घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं. स्मित खुद भी परिवार को भरोसा दिला रहे हैं कि थोड़ा समय और दें, वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे. फिलहाल देश और दुनिया की निगाहें उनके जल्द स्वस्थ होने पर टिकी हैं.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

First Published :

October 05, 2026, 15:24 IST



Source link

Post Views: 6
Previous Post

‘उन्हें बदनाम करना ठीक नहीं’, ‘भारत में शांति…’ वाले विवाद में कूदे शेखर सुमन, खुलकर किया संजय दत्त का सपोर्ट

Next Post

सोनभद्र. 2027 चुनाव को लेकर जन अधिकार पार्टी ने बनाई रणनीति

Next Post

सोनभद्र. 2027 चुनाव को लेकर जन अधिकार पार्टी ने बनाई रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.