Last Updated:
संजय दत्त के एक बयान के बाद वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने हाल ही में एक बयान में कहा कि ‘भारत में अब शांति महसूस नहीं होती’. इस बयान के सामने आने के बाद से ही उन्हें लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना के बीच अब अभिनेता और शो के होस्ट शेखर सुमन संजय दत्त के सपोर्ट में सामने आए हैं. उन्होंने संजय दत्त का बचाव करते हुए कहा है कि जब उन्होंने ऐसी कोई बात कही ही नहीं, तो फिर उन्हें इसके लिए सजा क्यों दी जा रही है?
संजय के खास दोस्त हैं शेखर सुमन
नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. शेखर सुमन के टॉक शो ‘शेखर टूनाइट’ में संजय दत्त ने कहा था कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया. अब शो के होस्ट शेखर सुमन संजय दत्त के बचाव में सामने आए हैं.
संजय दत्त बीते कुछ समय से अपने इस बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने इस बयान के बाद अपनी चुप्पी भी तोड़ी थी. अब उनके इस विवाद में शेखर सुमन कूद पड़े हैं. उन्होंने कहा कि संजय दत्त ने जो कुछ भी कहा, उसमें देश और देश के लोगों के लिए सम्मान था. उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था.
संजय दत्त के सपोर्ट में शेखर सुमन
शेखर सुमन ने शो को लेकर कहा कि ‘शेखर टूनाइट’ एक हल्का-फुल्का और सटायरिकल शो है. यह किसी सरकार, व्यक्ति या किसी विचारधारा के खिलाफ नहीं है. उन्होंने कहा कि शो लोगों के हक में है और बिना किसी भेदभाव के अपनी बात रखने की कोशिश करता है. उन्होंने संजय दत्त का बचाव करते हुए कहा, ‘संजय अपने देश और यहां के लोगों की बहुत इज्जत करते हैं. उन्होंने जो कहा, वह बिना किसी नुकसान के और सकारात्मक भावना के साथ कहा था. मुझे नहीं लगता कि उन्हें ऐसी किसी बात के लिए सजा मिलनी चाहिए या बदनाम किया जाना चाहिए, जो उन्होंने कही ही नहीं या जिसका उनका मतलब ही नहीं था.’
संजय दत्त के बयान पर मचा बवाल
शेखर सुमन ने संजय दत्त के साथ अपनी पुरानी पहचान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मैं संजय दत्त को कई सालों से जानता हूं. वह एक अच्छे इंसान हैं. वह अपने देश से प्यार करते हैं और उसका बहुत सम्मान करते हैं.दरअसल, गांधी जयंती के मौके पर संजय दत्त ‘शेखर टूनाइट’ में पहुंचे थे. शो के दौरान उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री मानते हुए ‘मुन्ना भाई’ के अंदाज में देश को संबोधित किया था. इसी दौरान उन्होंने देश की मौजूदा स्थिति पर अपनी राय रखी. इस दौरान संजय ने कहा था कि देश के लोग बहुत प्यारे हैं. यहां शांति होनी चाहिए. मुझे अब हमारे देश में वो शांति महसूस नहीं होती. हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज होते हैं. मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द वापस आएं.’
बता दें कि संजय दत्त के बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद कुछ लोगों ने इसे देश के मौजूदा हालात और सरकार पर टिप्पणी के तौर पर देखना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर लोग सवाल करने लगे कि अभिनेता आखिर किस शांति की बात कर रहे हैं और उनके बयान का इशारा किस तरफ है. बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर सफाई भी दी. उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि उनकी टिप्पणियां एक स्क्रिप्टेड बातचीत के दौरान की गई थीं, जिसका मकसद माहौल को हल्का-फुल्का रखना था. उन्होंने कहा कि उनकी बात ‘मुन्नाभाई’ की ‘गांधीगिरी’ वाली सोच से प्रेरित थी, जिसका संदेश प्यार, एकजुटता और सद्भावना है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें

