• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘मैं खुद पापा की फैन हूं’, गोविंदा को लेकर टीना आहूजा ने कही ये बात, बोलीं- ‘उन्हें कभी बदलने की जरूरत नहीं लगी’

Admin by Admin
October 5, 2026
in मनोरंजन
0
‘मैं खुद पापा की फैन हूं’, गोविंदा को लेकर टीना आहूजा ने कही ये बात, बोलीं- ‘उन्हें कभी बदलने की जरूरत नहीं लगी’


Last Updated:October 04, 2026, 18:52 IST

90 के दशक में गोविंदा का स्टाइल लोगों को दिल जीत लेता था. उनका फैशन सेंस भी बाकी स्टार्स से अलग हुआ करता था. फिल्मों में उनके रंग-बिरंगे कपड़े, अनोखा स्टाइल और डांसिंग अंदाज फैंस को खूब पसंद आता था. आज भी उनका फैशन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है. अब गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने भी अपने पापा के फैशन सेंस पर बात की है. उन्होंने कहा कि वह खुद गोविंदा की फैन हैं और उन्हें अपने पिता का स्टाइल, फिल्में और गाने हमेशा से पसंद रहे हैं. खास बात ये है कि जब टीना से परिवार से जुड़े विवाद पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसका जवाब देने से साफ इनकार कर दिया.

ख़बरें फटाफट

'मैं खुद पापा की फैन हूं', गोविंदा को लेकर टीना आहूजा ने कही ये बातZoom

पिता के स्टाइल को लेकर टीना ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का 90 के दशक में फैशन सेंस काफी अलग और चर्चा में रहता था. फिल्मों में उनके चमकीले और रंग-बिरंगे कपड़े खूब पसंद किए जाते थे. अब उनकी बेटी और एक्ट्रेस टीना आहूजा ने भी अपने पिता के फैशन को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि वह खुद गोविंदा की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें अपने पिता की फिल्में, गाने और उनका स्टाइल काफी पसंद था.

टीना आहूजा ने बॉम्बे कॉउचर वीक 2026 में शिरकत की. इस दौरान IANS से खास बातचीत में उन्होंने गोविंदा के 90 के दशक के फैशन को लेकर अपनी राय साझा की. टीना से जब पूछा गया कि 90 के दशक में गोविंदा फिल्मों में अक्सर चमकीले रंगों के कपड़े पहनते थे और उनके फैशन को लेकर आज भी काफी बातें होती हैं, तो इस पर वह मुस्कुराईं.

‘मैं खुद गोविंदा की फैन हूं’

टीना ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब उनके पिता अपने फैशन को लेकर खुश थे, तो वह भी उन्हें देखकर खुश होती थीं. लोगों को भी गोविंदा को उस अंदाज में देखना पसंद था और यही सबसे ज्यादा मायने रखता है. टीना से यह भी पूछा गया कि 90 के दशक के कई एक्टर्स काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आते थे, जबकि गोविंदा का लुक ज्यादा मर्दाना और अलग तरह का हुआ करता था. क्या उन्हें लगता है कि उनके पिता को भी उस दौर के दूसरे कलाकारों की तरह फैशन के साथ कुछ अलग करना चाहिए था? इस सवाल पर टीना ने साफ कहा कि उन्हें ऐसा कभी नहीं लगा. उन्होंने कहा, ‘नहीं, मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगा. मैं खुद गोविंदा की फैन हूं.’

1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी

टीना ने आगे कहा कि उन्हें अपने पिता की फिल्में, उनका स्टाइल और उनके गाने सभी बहुत पसंद थे. उनके मुताबिक, गोविंदा का पूरा अंदाज ही उन्हें काफी अच्छा लगता था.गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मार्च 1987 में शादी की थी. हालांकि, दोनों ने अपनी शादी को कुछ समय तक छिपाकर रखा था. साल 1988 में बेटी टीना के जन्म के बाद उनकी शादी की बात सामने आई.पिछले कुछ समय से गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी भी चर्चा में रही है. हाल ही में वह लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे, जहां उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी भी नजर आई थीं. इसके बाद दोनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं.

मां को लेकर सवाल पर टीना ने साधी चुप्पी

कुछ समय पहले पैपराजी ने टीना आहूजा से उनके परिवार को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल किया था. उनसे पूछा गया था कि कोमल रानी इंस्टाग्राम पर उनकी मां सुनीता आहूजा को लेकर कई आरोप लगा रही हैं. हालांकि, टीना ने इस सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “इस वाली जगह पर प्लीज हम सिर्फ इसी के बारे में बात करते हैं. थैंक यू. इस तरह टीना ने परिवार से जुड़े विवाद पर कुछ भी कहने से बचते हुए बातचीत को गोविंदा के फैशन और अपने पिता के प्रति पसंद तक ही सीमित रखा.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 04, 2026, 18:50 IST





Source link

Post Views: 4
Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : व्यवसाय में काम आएगी साझेदारी, रिश्तों में बढ़ेगी निकटता…जानें कैसा रहेगा आज मेष राशि का दिन

Next Post

Bareilly: शहर के बीचों-बीच बनेगी कॉलोनी, 100 साल पुरानी रेलवे लाइन की जगह बनेंगे 350 फ्लैट्स, पढ़ें पूरी डिटेल

Next Post
Bareilly: शहर के बीचों-बीच बनेगी कॉलोनी, 100 साल पुरानी रेलवे लाइन की जगह बनेंगे 350 फ्लैट्स, पढ़ें पूरी डिटेल

Bareilly: शहर के बीचों-बीच बनेगी कॉलोनी, 100 साल पुरानी रेलवे लाइन की जगह बनेंगे 350 फ्लैट्स, पढ़ें पूरी डिटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement