Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 5 October 2026 : मेष राशि के स्वामी आज आपको आत्मविश्वास, पराक्रम और नेतृत्व क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा के सप्तम भाव में गोचर करने से विवाह, साझेदारी, दांपत्य जीवन और व्यापारिक संबंधों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज अशुभ समय राहुकाल सुबह 7:21 मिनट से लेकर 8:49 मिनट तक रहेगा. अधिक भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. राजनीति, प्रशासन, कानून, बैंकिंग, मार्केटिंग, शिक्षा और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 5 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों की आज व्यावसायिक साझेदारियां होंगी. कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं. प्यार और रिश्तों में नई चीज सामने आ सकती है. आज आश्विन मास है. कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. नक्षत्र पुष्य है. योग शिव है और करण वणिज है. सूर्योदय 5:52 मिनट पर और सूर्यास्त 5:41 मिनट पर होगा. आज चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:23 मिनट से लेकर 12:11 मिनट तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य, कारोबार से जुड़े जरूरी काम और योजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है. आज अशुभ समय राहुकाल सुबह 7:21 मिनट से लेकर 8:49 मिनट तक रहेगा. इस दौरान कोई नया शुभ काम शुरू करने से परहेज करें.
खत्म होगी पुरानी तकरार
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपका स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक तनाव कम रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. अधिक भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और संतुलित भोजन करें. प्रेम संबंधों में विश्वास और निकटता बढ़ेगी. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव या नई मुलाकात के योग बन सकते हैं. पुराने मतभेद भी बातचीत के माध्यम से समाप्त हो सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.
न करना ये गलती
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापारिक साझेदारी से लाभ मिलेगा. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. नए व्यापारिक अनुबंध लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने और दीर्घकालिक निवेश पर विचार करने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली और व्यवहार की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को नए ग्राहक और लाभदायक सौदे मिलने की संभावना है. राजनीति, प्रशासन, कानून, बैंकिंग, मार्केटिंग, शिक्षा और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज के लिए शुभ अंक 7 और भाग्यांक 2 होगा. शुभ रंग गुलाबी और शुभ दिशा पश्चिम होगी. आज भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त पूजा करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद दंपत्ति को सफेद मिठाई, वस्त्र और फल का दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें

