• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

15 की उम्र में शुरू किया सफर, गायकी से विदेशों में भी बनाई पहचान, जानें कौन थे ‘ध्रुपद सम्राट’ राम चतुर मलिक

Admin by Admin
October 5, 2026
in मनोरंजन
0
15 की उम्र में शुरू किया सफर, गायकी से विदेशों में भी बनाई पहचान, जानें कौन थे ‘ध्रुपद सम्राट’ राम चतुर मलिक

[ad_1]

Last Updated:October 05, 2026, 04:01 IST

भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में पंडित राम चतुर मलिक का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. महज 15 साल की उम्र में पहली बार मंच पर अपनी गायकी पेश करने वाले राम चतुर मलिक ने आगे चलकर ध्रुपद-धमार गायन में ऐसी पहचान बनाई कि उनकी आवाज दरभंगा के राजदरबार से निकलकर इंग्लैंड और फ्रांस तक पहुंची. उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें आकाशवाणी का सर्वोच्च ‘टॉप ग्रेड’ बिना किसी ऑडिशन के ही दे दिया गया था.

ख़बरें फटाफट

15 की उम्र में शुरू किया सफर, गायकी से विदेशों में भी बनाई पहचानZoom

भारत में ही नहीं, विदेशों में भी पहचान मिली. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली. 5 अक्टूबर 1902 को जन्मे राम चतुर मलिक का पूरा जीवन भारतीय शास्त्रीय संगीत की उस परंपरा को आगे बढ़ाने में बीता, जिसमें राग, लय और बंदिश का खास महत्व होता है. संगीत उनके परिवार में पहले से ही रचा-बसा था. उनके पिता पंडित राजित राम मलिक दरभंगा महाराज के दरबार के मशहूर संगीतज्ञ थे. वह ध्रुपद गायक होने के साथ संस्कृत के विद्वान और कवि भी थे.

राम चतुर मलिक को संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने घर के माहौल में ही मिली. बचपन से ही उनकी प्रतिभा दिखाई देने लगी थी. यही वजह थी कि सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने पहली सार्वजनिक संगीत प्रस्तुति दी. इसके बाद उनकी गायकी लगातार निखरती चली गई.

ध्रुपद-धमार गायन में बनाई खास पहचान

साल 1924 में उनके करियर में एक बड़ा बदलाव आया. दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह ने उन्हें अपने दरबार का राजगायक नियुक्त कर दिया. उस समय दरभंगा दरबार शास्त्रीय संगीत के बड़े केंद्रों में गिना जाता था. यहां उन्हें अपनी कला को और बेहतर बनाने का शानदार मौका मिला.राम चतुर मलिक की सबसे बड़ी पहचान ध्रुपद और धमार गायन को लेकर थी. ध्रुपद की चार प्रमुख वाणियों- गौहर, डागर, खंडार और नौहर पर उनकी मजबूत पकड़ थी. उनका गायकी का अंदाज अपने दौर के दूसरे ध्रुपद गायकों से काफी अलग माना जाता था. खास बात यह थी कि वह सिर्फ ध्रुपद और धमार तक ही सीमित नहीं थे. उन्हें ख्याल, ठुमरी और मैथिली लोकगीतों की भी अच्छी समझ थी. यही वजह थी कि उनकी गायकी का दायरा काफी बड़ा था.

इंग्लैंड और फ्रांस तक पहुंची आवाज

राम चतुर मलिक की प्रतिभा को सिर्फ भारत में ही पहचान नहीं मिली, बल्कि विदेशों में भी उनके संगीत की खूब सराहना हुई. साल 1937 में वह दरभंगा महाराज के छोटे भाई विश्वेश्वर सिंह के साथ इंग्लैंड और फ्रांस गए थे. वहां उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी. उस समय किसी भारतीय शास्त्रीय गायक का विदेश जाकर अपनी कला का प्रदर्शन करना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी. राम चतुर मलिक ने अपनी गायकी के जरिए विदेशी श्रोताओं को भी भारतीय शास्त्रीय संगीत से परिचित कराया.

बिना ऑडिशन मिला आकाशवाणी का टॉप ग्रेड

राम चतुर मलिक के करियर से जुड़ा एक किस्सा आकाशवाणी से भी जुड़ा है. उन्हें आकाशवाणी का सर्वोच्च ‘टॉप ग्रेड’ बिना ऑडिशन के ही दे दिया गया था. यह उनकी संगीत की दुनिया में बनी मजबूत पहचान को दिखाता है. साल 1976 में फ्रांस सरकार ने उनकी ध्रुपद-धमार की रिकॉर्डिंग को यूनेस्को के प्रसारण के लिए भी चुना था. इससे उनकी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली. भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें कई बड़े सम्मान भी मिले. साल 1964 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके बाद 1974 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा. राम चतुर मलिक को ‘ध्रुपद सम्राट’ के नाम से भी जाना जाता था. साल 1990 में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी संगीत रिकॉर्डिंग आज भी ध्रुपद-धमार के चाहने वालों के बीच सुनी जाती हैं. उनकी गायकी भारतीय शास्त्रीय संगीत की उस समृद्ध परंपरा की याद दिलाती है, जिसे उन्होंने अपने जीवनभर आगे बढ़ाया.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 05, 2026, 04:01 IST



[ad_2]

Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

लखीमपुर खीरी: कान पकड़कर मोहल्ले में मनचलों की परेड, महिलाओं से बोले- ‘अब नहीं करूंगा ऐसी गलती’, वीडियो वायरल

Next Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : व्यवसाय में काम आएगी साझेदारी, रिश्तों में बढ़ेगी निकटता…जानें कैसा रहेगा आज मेष राशि का दिन

Next Post
Aaj Ka Mesh Rashifal : व्यवसाय में काम आएगी साझेदारी, रिश्तों में बढ़ेगी निकटता…जानें कैसा रहेगा आज मेष राशि का दिन

Aaj Ka Mesh Rashifal : व्यवसाय में काम आएगी साझेदारी, रिश्तों में बढ़ेगी निकटता...जानें कैसा रहेगा आज मेष राशि का दिन

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement