• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सोनांचल के आदिवासियों, दलितों व मूल निवासियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: रोशन लाल यादव

JK Gupta by JK Gupta
October 4, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— जल, जंगल व जमीन के लिए होगा बड़ा आंदोलन


— कोन ब्लाक के सलैयाडीह गांव में रविवार को करमा पूजन, आदिवासी, मूल निवासी एकता समागम कार्यक्रम का हुआ आयोजन


सोनभद्र। कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गाँव में रविवार को आयोजित करमा पूजन, आदिवासी मूल निवासी एकता समागम कार्यक्रम में सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सोनांचल का आदिवासी, दलित और मूल निवासी बदहाली का जीवन जीने को मजबूर है, रोजी रोटी का कोई सहारा नहीं रह गया है। सोनांचल का मूल निवासी सरकार की घोर उपेक्षा का शिकार होकर रह गया है। सोनांचल की चौमुखी विकास दर शून्य के बराबर है। सोनांचल के गाँवों की सड़कों का बुरा हाल है। इस सरकार में सड़कों का गड्ढा भरने के अलावा कोई नई सड़क नहीं बनी।

सोनांचल के कल कारखानों में संविदा श्रमिकों के रूप में एक भी आदिवासी की नियुक्ति नहीं हुई सिवाय दलाली के भर्ती के। आकाश के बादल छंट रहे हैं, देश में बदलाव की बयार बह रही है।

सोसंवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने यह भी कहा कि सोनांचल संघर्ष वाहिनी सोनभद्र की चारों विधान सभा सीटों पर अपने चुनाव चिन्ह पर दमदारी से चुनाव लड़ेगी। गहरा दुःख जताते हुए कहा कि सोनांचल की हजारों एकड़ जल, जंगल और जमीन उद्योग पतियों को कौड़ी के भाव सरकार ने दे दिया।

सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों से आह्वान किया कि सोनांचल की जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए लामबंद हों और सोनांचल की सड़कों पर उतर कर जबरदस्त विरोध करना पड़ेगा।

यह भी कहा की चुनाव आयोग ने देश के लगभग 13 करोड़ मत दाताओं का नाम काट कर उनके वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया है, जिसके खिलाफ पूरे देश का नौजवान पूरे देश में सड़क पर है। सोनांचल संघर्ष वाहिनी इस वोट चोरी का घोर विरोध करती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को आगाह किया कि जल्द सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों को सोनांचल संघर्ष वाहिनी संगठित कर तथा कथित उद्योग पतियों को यहाँ की जल, जंगल और जमीन कौड़ी के भाव देने का विरोध करने के लिए सड़क पर उतरेगी।

सभा में मुख्य रूप से आयोजक चंद्र देव चेरो, शंकर गोंड, बलवंत यादव, अन्नू खान, दशमी चेरो, रामदुलार गोंड, दशमी गोंड, रजवंती चेरो, सिताबी गोंड, सलमान , विकास मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। जनसभा का संचालन पडरछ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव ने किया।

Views: 55
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. दुद्धी में पूर्वांचल जोन की क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Next Post

म्योरपुर. थाने की कमान जितेंद्र सरोज के हाथ, गरीबों की फरियाद होगी प्राथमिकता

Next Post

म्योरपुर. थाने की कमान जितेंद्र सरोज के हाथ, गरीबों की फरियाद होगी प्राथमिकता

Related Posts

  • सोनभद्र. चोरी के शक में युवक से मारपीट और धमकी देने के आरोप में छ गिरफ्तार सोनभद्र. चोरी के शक में युवक से मारपीट और धमकी देने के आरोप में छ गिरफ्तार
  • सोनभद्र. अब सोनभद्र की हर खबर आपके मोबाइल पर, आज ही डाउनलोड करें ‘सोनभद्र लाइव न्यूज़’ ऐप सोनभद्र. अब सोनभद्र की हर खबर आपके मोबाइल पर, आज ही डाउनलोड करें ‘सोनभद्र लाइव न्यूज़’ ऐप
  • सोनभद्र. वार्ड नंबर नौ में सड़क और नाली की समस्या से परेशान मोहल्लेवासी, बरसात में कीचड़ से बच्चे-बुजुर्ग होते हैं चोटिल सोनभद्र. वार्ड नंबर नौ में सड़क और नाली की समस्या से परेशान मोहल्लेवासी, बरसात में कीचड़ से बच्चे-बुजुर्ग होते हैं चोटिल
  • सोनभद्र. साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है पुलिस ध्वज, सोनभद्र में मनाया गया ध्वज दिवस सोनभद्र. साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है पुलिस ध्वज, सोनभद्र में मनाया गया ध्वज दिवस
  • बेटियों को मिला स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश, छात्राओं को सिखाए स्वच्छता के गुण बेटियों को मिला स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश, छात्राओं को सिखाए स्वच्छता के गुण
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement