• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. बैरहवा टोले में घर के अंदर 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, घटना को लेकर परिजनों ने जताया संदेह

JK Gupta by JK Gupta
October 4, 2026
in सोनभद्र
0

चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित बैरहवा टोले में करीब 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तहरीर के बाद और गंभीर हो गया है। मृतका मलगोदरी देवी पत्नी श्यामसुंदर का शव घर के अंदर मिलने के बाद परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच में जुट गई है।

परिजनों के अनुसार मलगोदरी देवी घर में थीं। बाद में जब परिजन घर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिलीं। घटना की सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बताया गया कि महिला की मौत की परिस्थितियां सामान्य नहीं लगने पर परिजनों की ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

हालांकि महिला की मौत वास्तव में किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

साथ ही तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल नामजद तहरीर के बाद मामले की जांच तेज होने से महिला की मौत को लेकर रहस्य और गहरा गया है।

Post Views: 13
Previous Post

बिना इजाजत मेरी फोटो एडिट करना बंद करो, AI से छेड़छाड़ करने वालों पर भड़कीं यामी गौतम

Next Post

‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

Next Post
‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

'सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं'... मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement