मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार को बड़ौली चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे ‘आशु’ ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आराधना मिश्रा ‘मोना’, प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद के समर्थन में नारे लगाए।

आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि संगठन में बदलाव प्रक्रिया का हिस्सा है। आराधना मिश्रा ‘मोना’ लंबे समय से कांग्रेस संगठन और विधानमंडल दल में सक्रिय रही हैं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार पार्टी को मजबूत करने में जुटेंगे।

उन्होंने वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद और देवेंद्र निषाद तथा नवनियुक्त विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी को भी बधाई दी।

कार्यक्रम में एचपी सिंह यादव, दीपू पांडेय, सूरज वर्मा, दयाराम प्रजापति, अंशु गुप्ता, ओमप्रकाश राव, सुशील राव, राहुल जैन, देवांश केसरी, रोहित भारती, सुधाकर भारती, मिथिलेश शर्मा, अनिल बीयार और देवेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
