Last Updated:
जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारत की चिकीथा तनिपार्थी ने कमाल कर दिया है. उन्होंने कंपाउंड तीरंदाजी में दो गोल्ड मेडल जीते हैं. चिकीथा रिलायंस फाउंडेशन की एथलीट हैं. उनकी शानदार जीत पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने उन्हें बधाई दी है. नीता अंबानी ने चिकीथा को पूरे देश और दुनिया भर की लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बताया है.
एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वाली चिकीथा तनिपार्थी से नीता अंबानी ने वीडियो कॉल पर की बात. (वीडियो साभार : रिलायंस फाउंडेशन)
मुंबई: जापान में एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट चिकीथा तनिपार्थी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपने पहले एशियन गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते हैं. चिकीथा ने महिलाओं के टीम इवेंट और मिक्स्ड टीम इवेंट में टॉप पोजीशन हासिल की है. वो रिलायंस फाउंडेशन की एथलीट हैं. उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है. नीता अंबानी ने एथलीट चिकीथा तनिपार्थी से बात की और उनके शानदार प्रदर्शन की तारीफ की.
नीता अंबानी ने कहा, ‘तुमने सभी लड़कियों को बहुत गौरवान्वित किया है. तुम हमारे देश और दुनिया भर की बहुत सारी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बनने जा रही हो.’
View this post on Instagram
