• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. जीवित्पुत्रिका व्रत पर मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु की कामना

JK Gupta by JK Gupta
October 3, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


पुत्र की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए रखा जाने वाला तीन दिवसीय कठिन जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। शनिवार को व्रती महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत धारण कर विधि-विधान से भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की। रविवार को पारण के साथ व्रत का समापन होगा।

शनिवार को निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं सोलह श्रृंगार कर डलिया में फल, फूल, पकवान और पूजा सामग्री लेकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचीं। बेड़िया हनुमान मंदिर, मां दूधइया मंदिर जरहा और अजीरेश्वर मंदिर परिसर में महिलाओं ने अपनी-अपनी वेदी बनाकर धूप-दीप जलाया और भगवान जीमूतवाहन की पूजा की। महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए मंगलकामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेड़िया हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत की शुरुआत सप्तमी तिथि को नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती महिलाएं मड़ुआ की रोटी, नोनी का साग और तोरई सहित पारंपरिक भोजन ग्रहण करती हैं। इसके बाद अष्टमी तिथि पर निर्जला व्रत रखकर भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की जाती है।

शनिवार शाम मंदिरों में पहुंची महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा के बाद चील-सियारिन की कथा सुनी और परिवार के साथ-साथ समाज एवं देश के कल्याण की कामना की। पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

रविवार को व्रती महिलाएं भीगे चने, तोरई और अन्य पारंपरिक व्यंजनों से पारण कर तीन दिवसीय व्रत का समापन करेंगी।

Post Views: 22
Previous Post

शक्तिनगर. केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में पूर्व छात्र समागम समारोह, पुरानी यादों से भावुक हुए पूर्व विद्यार्थी

Next Post

बलिया में कूड़ा को लेकर बवाल, रिहायशी इलाकों के पास गिराया सैकड़ों ट्रक कचरा, लोग बोले- नगर पालिका की जबरदस्ती

Next Post
बलिया में कूड़ा को लेकर बवाल, रिहायशी इलाकों के पास गिराया सैकड़ों ट्रक कचरा, लोग बोले- नगर पालिका की जबरदस्ती

बलिया में कूड़ा को लेकर बवाल, रिहायशी इलाकों के पास गिराया सैकड़ों ट्रक कचरा, लोग बोले- नगर पालिका की जबरदस्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.