• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘कहानी का अंत करना था चुनौती’, ‘दृश्यम 3’ को मिली तारीफों से गदगद हुए अभिषेक पाठक, बोले- बड़ी जिम्मेदारी थी

Admin by Admin
October 3, 2026
in मनोरंजन
0
‘कहानी का अंत करना था चुनौती’, ‘दृश्यम 3’ को मिली तारीफों से गदगद हुए अभिषेक पाठक, बोले- बड़ी जिम्मेदारी थी


नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह सुपरहिट ‘दृश्यम’ की तीसरी किस्त है. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने थिएटर्स में दस्तक देते ही धूम मचा दी है. क्रिटिक्स से फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं और दर्शक भी इसकी ग्रिपिंग कहानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जो पूरी तरह बांधे रखती है. खासकर ‘दृश्यम 3’ का क्लाइमैक्स ऑडियंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

खास बात है कि 66 करोड़ की बंपर कमाई के साथ फिल्म का खाता खुला है. अब अभिषेक पाठक ने फ्रेंचाइजी को उसके अंतिम चैप्टर तक पहुंचाने के सफर पर की बात की. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को मिली रही तारीफों को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की.

‘दृश्यम 3’ बनाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी

निर्देशक अभिषेक पाठक ने ‘दृश्यम 3’ को उसके निष्कर्ष तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी को लेकर कहा, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन बनाना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, क्योंकि दर्शक इतने सालों से इस दुनिया के साथ जुड़े हुए हैं. हर किसी के पास अपनी थ्योरी, अपनी उम्मीदें और अपने विचार थे कि इस कहानी का अंत कैसे होना चाहिए. मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी उस सफर का सम्मान करना, लेकिन साथ ही दर्शकों को ऐसा अनुभव देना, जिसकी उन्होंने शायद उम्मीद न की हो.’

अभिषेक पाठक ने बताया क्या बनाता है फ्रेंजाइजी को खास

उन्होंने आगे कहा, ‘अब जब मैं दर्शकों को फिल्म का अनुभव करते हुए, उसके अंत पर चर्चा करते हुए और यह बहस करते हुए देखता हूं कि विजय ने आखिर क्या किया, तो यह मेरे लिए वाकई बेहद संतोषजनक है. मेरे लिए दृश्यम हमेशा से इस बात को लेकर रहा है कि लोग सच को किस तरह देखते और समझते हैं. फिल्म देखने के बाद भी दर्शक जिस तरह इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं और अपने-अपने तरीके से इसकी व्याख्या कर रहे हैं, यही इस फ्रेंचाइजी को इतना खास बनाता है.’

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘दृश्यम’ की दुनिया से जुड़े हुए हैं लोग

अभिषेक ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि इतने सालों बाद भी देश ‘दृश्यम’ की दुनिया से इतनी गहराई से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा, ‘जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा हैरान किया है, वह यह है कि लोग सिर्फ विजय से ही नहीं, बल्कि दृश्यम की पूरी दुनिया से कितनी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं. आपको एहसास होता है कि इतने सालों के बाद ये किरदार लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. और एक फिल्ममेकर के तौर पर इससे ज्यादा संतोषजनक और कुछ नहीं हो सकता कि दर्शक थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी फिल्म के अंत को अपने साथ लेकर जाएं.’

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की स्टारकास्ट

बताते चलें कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे सितारों ने काम किया है. स्टारकास्ट की यह शानदार टोली इस फ्रेंचाइजी के आखिरी चैप्टर को और खास बनाती है. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसकी कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने लिखी है. अलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक फिल्म का निर्माण किया है.



Source link

Post Views: 3
Previous Post

यूपी MLC चुनाव से पहले अखिलेश यादव का कैसा प्लान? अचानक बदले दो उम्मीदवार, BJP के बागी पर लगाया दांव

Next Post

Kanshi Ram political story | kanshi ram mayawati news | घर-परिवार त्यागा, शादी नहीं की… जानिए कहां और किस हालात में रह रहा है कांशीराम का परिवार?

Next Post
Kanshi Ram political story | kanshi ram mayawati news | घर-परिवार त्यागा, शादी नहीं की… जानिए कहां और किस हालात में रह रहा है कांशीराम का परिवार?

Kanshi Ram political story | kanshi ram mayawati news | घर-परिवार त्यागा, शादी नहीं की... जानिए कहां और किस हालात में रह रहा है कांशीराम का परिवार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.