Last Updated:
Salman Khan Impressed By Captain Smit Machhar Bravery: कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी ने देशभर में लोगों का ध्यान खींचा है. 30 सितंबर को उनकी सूझबूझ और साहस की चर्चा अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है. जावेद अख्तर के बाद सलमान खान ने भी कैप्टन की जमकर तारीफ की. सलमान ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें सलाम करते हुए कहा कि उन्होंने कमाल कर दिया.
सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छर के लिए एक खास पोस्ट किया है.
नई दिल्ली. कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की चर्चा दुनियाभर में हो रहे हैं. 30 सितंबर को कैप्टन स्मित मच्छर ने अपनी सूझबूझ से कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है, जिसकी गूंज अब पूरे देश के साथ-साथ बॉलीवुड की गलियारों में भी सुनाई दे रही है. गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के बाद बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान भी उनकी बहादुरी के मुरीद हो गए हैं. सलमान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कमाल कर दिया और उनके साथ उड़ान भरना उनके लिए खुशी की बात होगी. जावेद अख्तर ने तो पोस्ट कर कहा था कि स्मित मच्छर महावीर चक्र जैसे सम्मान के हकदार हैं.
सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने पायलट की बहादुरी की सराहना की और उन्हें दिल से सलाम किया.
‘कमाल कर दिया पायलट जी, वेल डन ब्रो’
सलमान खान ने देर रात 12.23 पर पोस्ट किया. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं. आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी. वेल डन ब्रो.’ सलमान ने अपने इस पोस्ट के साथ #SmitMachchhar हैशटैग भी लगाया. सलमान खान का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सलमान खान के फैंस भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं.
Kamaal kar diya pilot ji, hum sab aap ko salute karte hain will be a pleasure to fly with u.. Well done bro.. Capt #SmitMachchhar

