Last Updated:
UP Top News: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक व आपराधिक खबरों के जानने में रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी की इस लाइव कॉपी के साथ जुड़े रहें. यहां आपको सूबे की तमाम खबरों के पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे.
यूपी लाइव न्यूज.
मिठाई की दुकान में आग से दो कामगारों की मौत, गुस्साए लोगों का प्रदर्शन
औरैया जिले के अजीतमल इलाके के मुरादगंज में मिठाई की दुकान में लगी आग के मामले में पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 13 सितंबर को गैस सिलेंडर से लगी आग में चार कामगार झुलस गए थे. इनमें से इलाज के दौरान दो कामगारों की मौत हो गई. दोनों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिठाई दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया.
सोनभद्र की हाईडिल कॉलोनी में 5 फीट का मगरमच्छ घुसा, लोगों में मची अफरा-तफरी
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र की हाईडिल कॉलोनी में करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया. वार्ड नंबर 3 में मगरमच्छ देखकर स्थानीय लोग डर गए और मौके पर भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर ओबरा वन विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया. वन विभाग की टीम ने बाद में उसे सोन नदी में छोड़ दिया. आशंका है कि मगरमच्छ नदी से भटककर कॉलोनी तक पहुंच गया था.
प्रयागराज में 15 घंटे तक पानी की टंकी पर बैठी रही महिला, पुलिस-प्रशासन के समझाने पर नीचे उतरी
हाईकोर्ट के पास पानी की टंकी पर चढ़ी 45 वर्षीय महिला करीब 15 घंटे बाद नीचे उतर आई. शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे भगवतपुर की रहने वाली पूनम दुबे पानी की टंकी पर चढ़ गई थी. जमीन से जुड़े विवाद को लेकर वह मंदिर की बाउंड्री का काम पूरा कराने और निर्माण में रुकावट डालने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रही थी. दिनभर सिविल लाइंस और एयरपोर्ट थाना पुलिस के साथ प्रशासन के अधिकारी महिला को समझाने में जुटे रहे. महिला अधिकार संगठन की कुछ महिलाओं ने भी उसके समर्थन में धरना दिया. देर रात अधिकारियों के समझाने के बाद महिला नीचे उतरी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें

