• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

भाई की असल जिंदगी से मिला आइडिया, फिर बड़े पर्दे पर उतार दी ऐसी अमर कहानी, कल्ट क्लासिक बन गई फिल्म

Admin by Admin
October 3, 2026
in मनोरंजन
0
भाई की असल जिंदगी से मिला आइडिया, फिर बड़े पर्दे पर उतार दी ऐसी अमर कहानी, कल्ट क्लासिक बन गई फिल्म


Last Updated:October 03, 2026, 04:05 IST

हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ की कहानी किसी काल्पनिक दिमाग की उपज नहीं, बल्कि फिल्ममेकर जेपी दत्ता के अपने घर से जुड़ी सच्ची दास्तान थी. जेपी दत्ता के भाई दीपक दत्ता वायुसेना में पायलट थे और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. भाई के जंग के मैदान के अनुभवों और उनकी बहादुरी से प्रेरणा लेकर ही जेपी दत्ता ने ‘बॉर्डर’ बनाने का फैसला किया. साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म ने देशभक्ति का ऐसा जज्बा जगाया कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक कल्ट क्लासिक बन गई.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में जब भी देशभक्ति और वॉर फिल्मों की बात होती है, फिल्ममेकर जेपी दत्ता का नाम सबसे पहले आता है. उन्होंने ‘बॉर्डर’ जैसी कालजयी और ऐतिहासिक फिल्म बनाकर हर हिंदुस्तानी के दिल में खास जगह बनाई, जिसकी कहानी और गाने आज भी अमर हैं. ‘बॉर्डर’ की शानदार सफलता के बाद जेपी दत्ता ने ‘एलओसी कारगिल’ और ‘पलटन’ जैसी देशभक्ति से लबरेज फिल्में दीं. आज जेपी दत्ता का जन्मदिन है और इस खास मौके पर बताते हैं कि उन्हें ‘बॉर्डर’ फिल्म का आइ़डिया कैसे मिला था.

इन फिल्मों के जरिए जेपी दत्त ने ना सिर्फ सरहद पर जंग लड़ते वीरों की बहादुरी को दिखाया, बल्कि उनके पीछे छूट गए परिवारों के दर्द और भावनाओं को भी बहुत खूबसूरती से पर्दे पर उकेरा. दिलचस्प बात है कि उन्हें ‘बॉर्डर’ फिल्म बनाने का आइडिया अपने भाई से मिला था. ‘बॉर्डर’ के पीछे सिर्फ एक फिल्ममेकर की कल्पना नहीं, बल्कि जेपी दत्ता की अपनी जिंदगी और परिवार का अनुभव भी था. उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में बताया कि उनका फौज से जुड़ाव फिल्मों से बहुत पहले का था. (फोटो साभार: Instagram@jp.films.official)

जेपी दत्ता का जन्म 3 अक्टूबर 1949 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता ओपी दत्ता भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लेखक थे. जेपी दत्ता की फिल्मों की दुनिया को एक अलग दिशा उनके परिवार के फौजी कनेक्शन ने दी. उनके छोटे भाई दीपक दत्ता एयरफोर्स में थे और 1971 की जंग के दौरान उन्होंने लोंगेवाला की लड़ाई में हिस्सा लिया था. (फोटो साभार: Instagram@jp.films.official)

Add News18 as
Preferred Source on Google

जेपी दत्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनके छोटे भाई 1971 की जंग से वापस लौटे, तब उन्होंने उस कहानी को एक रफ बुक में लिखना शुरू किया था. उस समय वह कॉलेज में थे. उनके घर में जंग के दौरान उनकी मां रेडियो के पास बैठकर अपने बेटे की सलामती की खबर सुनने की कोशिश करती थीं. यही इंतजार और चिंता बाद में उनकी फिल्मी सोच का हिस्सा बनीं. (फोटो साभार: Instagram@jp.films.official)

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इसी निजी जुड़ाव से उन्होंने ‘बॉर्डर’ फिल्म बनाई. 1997 में रिलीज हुई यह फिल्म 1971 की लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी. जेपी दत्ता ने खुद बताया था कि फिल्म में उस लड़ाई को दिखाने की कोशिश की गई और इसका सेटअप वास्तविक घटना पर आधारित रखा गया था. फिल्म की शूटिंग आसान नहीं थी. (फोटो साभार: IMDb)

उन्होंने बताया कि रेगिस्तान में शूटिंग के दौरान दिसंबर की ठंड में काम करना पड़ा था. फिल्म में करीब 40 टैंक, 1000 आर्मी जवान और बड़ी यूनिट के साथ शूटिंग की गई थी. ‘बॉर्डर’ रिलीज होने के बाद जेपी दत्ता का नाम युद्ध फिल्मों के साथ मजबूती से जुड़ गया. फिल्म को 1997 के लिए राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार भी मिला. (फोटो साभार: IMDb)

दिलचस्प बात यह है कि ‘बॉर्डर’ के बाद दत्ता ने कई साल तक इसी जॉनर में काम किया. ‘एलओसी कारगिल’ में उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध की कहानी को बड़ी स्टारकास्ट के साथ पर्दे पर उतारा. इसके बाद ‘पलटन’ में 1967 के नाथू ला संघर्ष की कहानी दिखाई. ‘पलटन’ के दौरान उन्होंने बताया था कि इस घटना के बारे में बहुत कम लोग जानते थे और आर्मी के दोस्तों से मिली जानकारी के बाद उन्होंने इस कहानी पर फिल्म बनाने का फैसला किया. (फोटो साभार: यूट्यूब)

हालांकि, जेपी दत्ता ने करियर में ‘गुलामी’, ‘यतीम’, ‘बंटवारा’, ‘हथियार’, ‘क्षत्रिय’, ‘रिफ्यूजी’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्में भी बनाई. साल 2006 की ‘उमराव जान’ के बाद वह लंबे समय तक निर्देशन से दूर रहे और 2018 में ‘पलटन’ के साथ वापस लौटे. हालांकि ये मूवी वो कमाल नहीं दिखा पाई जो बॉर्डर ने दिखाई थी. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 03, 2026, 04:05 IST



Source link

Post Views: 5
Previous Post

मोटे अनाज से लेकर पोहा तक, बच्चों के लिए पौष्टिक आहार बनाने की फ्री ट्रेनिंग, जानिए पूरा तरीका

Next Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज वाहन चलाते समय रहना सावधान, बातचीत से अच्छे होंगे रिश्ते

Next Post
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज वाहन चलाते समय रहना सावधान, बातचीत से अच्छे होंगे रिश्ते

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज वाहन चलाते समय रहना सावधान, बातचीत से अच्छे होंगे रिश्ते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.