Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 3 October 2026 : मेष राशि के जातकों की आज कार्यस्थल पर सक्रियता दिखाई देगी. अपनी बात रखते समय आक्रामकता की बजाय तथ्य और संयम रखें. व्यवसाय में नए संपर्क काम आ सकते हैं. अभिजीत मुहूर्त 11:24 मिनट से लेकर 12:12 मिनट तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज साझेदारी या ग्राहक से संबंधित निर्णय लेते समय कागजात और शर्तों को ध्यान से पढ़ें. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचय के माध्यम से बातचीत आगे बढ़ सकती है. आज बातचीत से रिश्ते बेहतर होंगे. किसी छोटी बात को अहंकार का विषय न बनाएं.
Aaj Ka Mesh Rashifal 3 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन रहने वाला है. आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. हालांकि, मंगल की वजह से आवेग और गुस्सा आ सकता है. ऐसे में कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच समझ लें. आज आश्विन मास है. सप्तमी तिथि है. कृष्ण पक्ष है. नक्षत्र आर्द्रा है. योग वरीयान है. करण बव है. सूर्योदय 5:42 पर और सूर्यास्त 5:44 मिनट पर होगा. आज चंद्रमा मिथुन राशि और सूर्य मीन राशि में रहेंगे. अभिजीत मुहूर्त 11:24 मिनट से लेकर 12:12 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 8:50 मिनट से लेकर 10:19 मिनट तक रहेगा. कोई भी शुभ कार्य न करें.
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज प्यार और रिश्तों में बातचीत से रिश्ते बेहतर होंगे. किसी छोटी बात को अहंकार का विषय न बनाएं. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचय के माध्यम से बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रह सकती है. घर की किसी समस्या को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का मौका मिलेगा. खुद पहल करने पर लाभ मिलेगा. सफर, फोन कॉल, मीटिंग या किसी संपर्क के माध्यम से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. आज मानसिक तनाव, नींद और पेट से संबंधित परेशानी पर ध्यान दें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें.
आज के उपाय
आज आपके लिए शुभ अंक 3 और 9 होगा. भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग लाल और पीला, शुभ दिशा पूर्व होगी. शनिवार होने के कारण आज हनुमान जी का स्मरण करें. ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप करें. जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या काली उड़द दान करें. मंगल के प्रभाव से बचने के लिए कोई बड़ा निर्णय न लें. परिवार के किसी सदस्य को कठोर शब्द न बोलें.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें

