प्रतापगढ़: आराधना मिश्रा मोना के यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर रामपुर खास में जश्न
रामपुर खास की विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके गृह क्षेत्र प्रतापगढ़ में जश्न का माहौल छा गया. देर रात उनके समर्थकों ने लालगंज चौराहे पर पटाखे फोड़ते और मिठाइयां बांटते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए जमकर नारेबाजी की. गौरतलब है कि आराधना मिश्रा 2014 के उपचुनाव में पहली बार धमाकेदार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंची थीं और 2017 व 2022 के चुनावों में भी जीत हासिल कर वह लगातार तीसरी बार विधायक हैं. उनके पिता और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी के 2013 में राज्यसभा जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी; 1980 से लगातार नौ बार विधायक रहे प्रमोद तिवारी और अब उनकी बेटी आराधना मिश्रा के नेतृत्व में रामपुर खास की यह सीट पिछले 12 बार से लगातार कांग्रेस के ही अभेद्य कब्जे में है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आराधना मिश्रा के गांव में जश्न का माहौल
अपराधियों के खिलाफ फुल एक्शन में यूपी पुलिस, अब तक 23 हजार इनामी सलाखों के पीछे पहुंचे
उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू’ राज्य से एक सुरक्षित प्रदेश बनाने की दिशा में योगी सरकार ने अपराधियों और माफिया नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है. कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए यूपी पुलिस फिलहाल फुल एक्शन मोड में है, जिसके तहत राज्य में अब तक 23 हजार से अधिक इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और माफियाओं की 15,233 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क या जब्त की गई है. जमीनी अपराधों के साथ-साथ साइबर क्राइम पर नकेल कसने में भी यूपी पुलिस देश में सबसे आगे निकल गई है; साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 874.58 करोड़ रुपये की अवैध धनराशि फ्रीज कराई गई है, जो प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन के मोर्चे पर एक बड़ी उपलब्धि है.
यौन उत्पीड़न मामले की जांच करने वाले चार राज्य कर अफसरों को हाईकोर्ट से राहत, चार्जशीट पर अंतरिम रोक
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत की जांच करने वाले राज्य कर विभाग के चार अफसरों डिप्टी कमिश्नर प्रतिभा, असिस्टेंट कमिश्नर पूजा गौतम, असिस्टेंट कमिश्नर कोमल छाबड़ा और डिप्टी कमिश्नर संजीव कुमार को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ 23 फरवरी 2026 को जारी चार्जशीट पर अंतरिम रोक लगा दी है. याचियों की तरफ से कोर्ट में दलील दी गई थी कि यदि जांच में अपनाई गई प्रक्रिया और गवाहों के बयान दर्ज करने के तरीके को लेकर ही जांच अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, तो भविष्य में अफसर ऐसी संवेदनशील शिकायतों की जांच करने से हिचकेंगे. सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया चार्जशीट में लगाए गए आरोपों के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जाना आवश्यक है. कोर्ट ने अगली सुनवाई तक चार्जशीट पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से दो हफ्ते में जवाबी हलफनामा तलब किया है, जिसके बाद याचियों को एक हफ्ते के भीतर अपना प्रतिउत्तर दाखिल करना होगा.
अयोध्या: रामजन्मभूमि परिसर में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, आधे घंटे रोका गया रामलला का दर्शन
अयोध्या स्थित भव्य रामजन्मभूमि परिसर में दोपहर करीब 1:00 बजे ग्रीन हाउस के पास जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान पीएनजी (PNG) पाइपलाइन फटने से गैस रिसाव होने लगा, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए रामलला के दर्शन को एहतियातन आधे घंटे के लिए रोक दिया गया. हालांकि, सूचना मिलते ही ग्रीन गैस लिमिटेड की तकनीकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज आधे घंटे में गैस रिसाव पर पूरी तरह से काबू पा लिया और पाइपलाइन दुरुस्त होते ही श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पुनः शुरू कर दिए गए. गौरतलब है कि परिसर में इस गैस का उपयोग भगवान रामलला के भोग और सीता रसोई में प्रसाद बनाने के लिए किया जाता है. सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है और अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य है.
अयोध्या: रामलला के दरबार पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, दर्शन के बाद विवादों पर दिया बड़ा बयान
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने अयोध्या पहुंचकर भव्य राम मंदिर और सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया. भगवान राम और हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के बाद जब वे बाहर निकले, तो मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक चौंकाने वाला बयान दिया. अपने ऊपर उठने वाले हालिया सवालों और चर्चाओं पर बेबाकी से जवाब देते हुए राजपाल यादव ने मुस्कुराते हुए कहा कि “हम हमेशा विवादों में बने रहते हैं, बस यही काफी है.” उनका यह संक्षिप्त लेकिन तंजभरा बयान अब सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.
सिद्धार्थनगर: SSB और पुलिस से हुई भारी चूक, कस्टम ने पकड़े विदेशी सामान से भरे दो संदिग्ध टैंकर
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिद्धार्थनगर के खुनुवां बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एसएसबी और स्थानीय पुलिस को चकमा देकर विदेशी सामान से भरे दो संदिग्ध टैंकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए; हालांकि, कस्टम विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ लिया. जानकारी के मुताबिक, 21 सितंबर को भारत से नेपाल के लिए ‘फ्लाई ऐश’ (राख) लेकर गए ये टैंकर 2 अक्टूबर को वापसी में खाली होने का दावा कर रहे थे, लेकिन कस्टम की सघन जांच में इनके अंदर भारी मात्रा में मगज (कद्दू के बीज) और चाइनीज अखरोट लदा मिला. अलग-अलग नंबर प्लेट वाले इन दोनों टैंकरों पर कस्टम की कार्रवाई के दौरान मौके से एक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा ड्राइवर चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है.
नमो सेवा कार्यक्रम: सीएम योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘मोदी सरकार ने डकैती डालने वालों की जेबें खाली कीं’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘नमो सेवा कार्यक्रम’ को संबोधित करते हुए 2004 से 2014 तक रही कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि उस दौर में भ्रष्टाचार, अराजकता और लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण देश में अविश्वास का माहौल था और वैश्विक स्तर पर भारत की अर्थव्यवस्था निचले स्तर पर पहुंच गई थी. सीएम योगी ने बताया कि 2014 में जब देश का सम्मान संकट में था, तब जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया, जिसके बाद से सरकार ने 140 करोड़ भारतीयों के हित में अनवरत काम किया है. विपक्ष द्वारा ‘जनधन खातों’ का मजाक उड़ाए जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इन्हीं खाली खातों के जरिए मोदी सरकार ने बिचौलियों और जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें खाली कर दीं, और सीधा गरीबों के खाते में उनका हक पहुंचाने का ऐतिहासिक काम किया है.
अम्बेडकरनगर सड़क हादसा: 4 में से 3 मृतकों की हुई शिनाख्त, मंत्री ओपी राजभर ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
अम्बेडकरनगर के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए चार लोगों में से तीन की पहचान सचिन कुमार (वैशाली, बिहार), नौशाद (दरभंगा, बिहार) और परवेज अंसारी (कुशीनगर, यूपी) के रूप में हो गई है, जबकि एक मृतक की शिनाख्त अभी बाकी है. इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल बिहार निवासी सुमित मिश्रा, सुमित आनंद और रिंकू कुमारी का इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. घटना के बाद उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके उपचार की विस्तृत जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं; वहीं स्थानीय प्रशासन भी पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है.
सीतापुर: बाढ़ के पानी में नहाने गए लखनऊ के तीन दोस्त डूबे, एक की दर्दनाक मौत
सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र स्थित बारिन पुरवा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बाढ़ के पानी में नहाने गए तीन दोस्त गहरे पानी में डूब गए. इस हादसे में एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बताया जा रहा है कि ये तीनों दोस्त लखनऊ से गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे और इसी दौरान नहाते समय यह हादसा हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.
महोबा: तेज रफ्तार ऑटो पलटा, 7 लोग घायल, एक की हालत गंभीर
महोबा शहर से लगे पीपरी गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए. सभी घायल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ज्योराहा गांव के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि सभी सब्जी खरीदकर वापस मध्य प्रदेश लौट रहे थे. घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है. गंभीर रूप से घायल मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक छह घायलों की हालत स्थिर है.
महोबा: चेकिंग में 36 कुंतल अवैध पटाखे बरामद, पिता-पुत्रों समेत 4 गिरफ्तार
महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के उमरिया मोड़ पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी है. पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक और दो ट्रैक्टरों में लदे करीब 36 कुंतल पटाखे बरामद किए. पटाखों को मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था. पुलिस ने मामले में पिता-पुत्रों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पटाखों की सप्लाई और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.
देवरिया: RSS कार्यकर्ता की हत्या के बाद SHO समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
देवरिया के लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में RSS कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई हुई है. लार SHO राकेश कुमार और हल्का इंचार्ज SI राम मूरत को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा दो बीट सिपाहियों को भी SP ने सस्पेंड किया है. मामले में DIG गोरखपुर जोन एस चन्नाप्पा ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली. आरोप है कि रामेश्वर तिवारी ने 20 जुलाई को ही लार थाने के SHO से पाटीदारों से जान-माल का खतरा बताते हुए शिकायत की थी. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने का मामला सामने आया है.
आगरा: पानी के टैंकर और रोडवेज बस में टक्कर, कई यात्री घायल
आगरा-मथुरा हाईवे पर सिकंदरा थाना क्षेत्र में पानी के टैंकर और रोडवेज बस की टक्कर हो गई. हादसे में बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है. टक्कर के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए. हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों की जानकारी जुटाने के साथ हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार चालकों की तलाश कर रही है.
कानपुर: स्कूल बस और डंपर की भीषण टक्कर, विज्ञान शिक्षिका की मौत, कई छात्र घायल
कानपुर के बिधनू में कानपुर-सागर हाईवे पर स्कूल बस और डंपर की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि बस में सवार छात्र और शिक्षक घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बस में करीब 35 लोग सवार थे और सभी गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. हादसे में दो छात्रों की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. छात्र रौनक की आंख में कांच घुस गया. ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बिधनू पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
जौनपुर: पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल, गिरफ्तार
जौनपुर के तेजीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान एक गौ-तस्कर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार गौवंश, अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा गौ-तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों और गौ-तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.
सोनभद्र में लापता युवक की मिली लाश
सोनभद्र जिले में पांच दिन से लापता युवक का ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुका नदी में मिला शव. चोपन थाना क्षेत्र के गोठानी गांव निवासी हिमांशु मिश्रा (20) छह दिन से था लापता. मृतक हिमांशु मिश्रा उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र सुरेंद्र मिश्रा का शव मिला. गुरुवार देर रात ओबरा क्षेत्र में रेणुका नदी में मिला युवक का शव. शव मिलने की सूचना से परिजनों में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
फर्रुखाबाद में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर
फर्रूखाबाद जिले में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर. मुस्लिम युवक ने हिन्दू नाबालिक से रचाई शादी. हिन्दू रीति रिवाज से की नाबालिक से शादी. शादी के बाद दोनों ने पिया कीटनाशक दवा. दोनों की बाग में हालत बिगड़ी
परिजनों ने सीएचसी में कराया भर्ती. हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोहिया रेफर. थाना शमसाबाद क्षेत्र का मामला.
चोरी का आरोप लगाकर किशोर को तीन घंटे पीटा, हो गई मौत
लखनऊ में चोरी का आरोप लगाकर किशोर को तीन घंटे तक पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. पीजीआई इलाके के सरदार पटेल डेंटल कॉलेज के कर्मचारियों पर हत्या का आरोप. मृतक की मां की तहरीर पर चार कर्मचारियों पर ग़ैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीजीआई पुलिस ने तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया. आरोप है कि बुधवार सुबह सरदार पटेल डेंटल कॉलेज में चोरी की नियत से घुस रहा था किशोर. कॉलेज के कर्मचारियों ने किशोर को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई कर दी थी. पिटाई के बाद किशोर को पीजीआई थाने की एल्डिको पुलिस चौकी को सौंप दिया गया था. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने किशोर को चेतावनी देकर छोड़ दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह. बुधवार रात पीजीआई इलाके के एक पार्क में मिला किशोर का शव.
लखनऊ में महिला साइबर ठग गिरफ्तार
लखनऊ में महिला साईबर ठग सना मुंबई में गिरफ्तार. लखनऊ साईबर पुलिस सना को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ला रही है. ग्रीन गैस मीटर अपडेट करने ,कनेक्शन काटने की धमकी देकर करोड़ों रुपए की ठगी का सना और उसके गिरोह पर आरोप. लखनऊ में ही 40 से अधिक लोगों को अलग अलग तरीके से ठगने का आरोप.
बीमारी से तंग आकर महिला ने कुएं में लगाई छलांग
हमीरपुर जिले में बीमारी से तंग आकर महिला ने कुएं में लगाई छंलाग. कुएं में कूदी महिला को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया. मायके आई महिला ने सुबह करीब 4 बजे कुएं में छलांग लगाई. सूचना मिलते ही पुलिस. नगर पालिका और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से सकुशल बाहर निकाला गया. रेस्क्यू के बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. राठ कोतवाली कस्बा क्षेत्र के अतरौलिया मुहल्ले का मामला.
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर पलटी बस
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रेवल बस पलटी. हाइवे पर ट्रेवल बस पलटने से बड़ा हादसा. ट्रेवल बस मे यात्रा कर रहे आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु फंसे. हाइवे के बीचों-बीच चारो तरफ घूम गयी श्रद्धालुओं से भरी बस. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला. करीब आधा दर्ज से अधिक श्रद्धालु हुए घायल. घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. घायलों का जिला अस्पताल मे उपचार जारी. दिल्ली से कैंचीधाम नैनीताल जा रहे थे श्रद्धालु. पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी. थाना हाफ़िजपुर क्षेत्र के हाइवे का मामला.
अम्बेडकरनगर: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस और ट्रेलर में टक्कर, 4 यात्रियों की मौत
अम्बेडकरनगर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में बस सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. बताया जा रहा है कि वोल्वो बस दिल्ली से दरभंगा, बिहार जा रही थी. हादसा जैतपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के करीब 85वें किलोमीटर के पास हुआ.
इटावा: 15 साल का लापता स्कूली छात्र पुलिस ने बरामद किया
इटावा जिले में लवेदी थाना पुलिस ने 15 साल के लापता स्कूली छात्र को बरामद कर लिया है. छात्र के लापता होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्र को बरामद कर लिया और उसे परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की. छात्र के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली.
लखनऊ: गांधी जयंती पर सीएम योगी आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांधी जयंती के मौके पर आज लखनऊ में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सीएम सुबह 10 बजे जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद 10:15 बजे हजरतगंज स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 10:40 बजे लाल बहादुर शास्त्री भवन एनेक्सी में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. शाम 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लोक भवन ऑडिटोरियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
प्रतापगढ़: कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी चौराहे पर कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई. आग से शोरूम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शोरूम भाग्यलक्ष्मी नाम के ब्रांड का बताया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
फिरोजाबाद: 575 किलो बारूद और पटाखा बनाने का कच्चा माल बरामद, दो गिरफ्तार
फिरोजाबाद में मक्खनपुर थाना पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 575 किलोग्राम पटाखा बारूद और पटाखे बनाने का कच्चा माल बरामद किया है. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. देर रात हुई कार्रवाई के बाद पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अवैध पटाखा निर्माण से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.
हरदोई: सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा
हरदोई में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष शराफत अली के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि पीडीए की बैठक के दौरान उन्होंने महिला जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की. शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब बैठक के दौरान हुई बातचीत और लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.
