• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. गाँधीवादी मूल्यों के संकल्प के साथ मनायी गई गाँधीजी की १५७वीं जयंती

JK Gupta by JK Gupta
October 2, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@बद्री प्रसाद…


स्थानीय जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य,अहिंसा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों और मूल्यों के संकल्प के साथ गाँधी जी की १५७ वीं जयंती मनायी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीना नाथ मिश्र के द्वारा गाँधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुआ।इस दौरान प्रभात फेरी,चित्र कला प्रतियोगिता और गांधी जी एवं शास्त्री जी के सिद्धांतों पर बच्चों ने सारगर्भित भाषण दिया।

गांधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम”और “वैष्णव जन तो तेने कहिए” के सुमधुर और समवेत गायन के बाद रसायन विज्ञान के प्रवक्ता अखिलेश कुमार मिश्र ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में सबको गाँधी जी और शास्त्री जी बताए हुए सन्मार्ग का अनुकरण करने का संदेश दिया और प्रतिभागियों को धन्यवाद् ज्ञापित किया।

इस अवसर पर शिक्षक सर्वश्री अरविंद कुमार राय,ब्रह्मानंद मिश्र,अनिल कुमार,श्यामराज,श्रीविकास तिवारी,सौरभ कुमार श्रीवास्तव,इंद्रमोहन त्रिपाठी,सतीश कुमार शर्मा और समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।समारोह का संचालन कक्षा 10 की छात्रा अंशिका और गुंजन ने किया।

Post Views: 9
Previous Post

Saas Bahu Aur Bhoot: 40 साल बाद बोतल से हुआ आजाद, सास-बहू के झगड़े में फंसा गुलाम भूत, यूट्यूब पर शो मचा रहा धमाल

Next Post

सोनभद्र. यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’

Next Post

सोनभद्र. यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.