• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विद्युतकर्मियों को वितरित की गई सेफ्टी किट, सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर

JK Gupta by JK Gupta
October 2, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा एवं निविदाकर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सेफ्टी किट वितरित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता, उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, श्रवण सिंह एवं अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह पटेल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी और संविदाकर्मी विषम परिस्थितियों में विद्युत लाइनों, उपकेंद्रों एवं अन्य उपकरणों के संचालन और अनुरक्षण का कार्य करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने कर्मचारियों से सेफ्टी किट का नियमित उपयोग करने तथा कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की।

अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता ने कहा कि विद्युत कार्य में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की जांच करनी चाहिए और निर्धारित सावधानियों के साथ ही काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाकर दुर्घटनाओं की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर प्रवीण यादव, कमला सिंह, ओम प्रकाश पांडे,मिथिलेश,दिनेश सिंह,रोहित शर्मा,सुरेंद्र,कलंदर यादव,आनंद सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदाकर्मी मौजूद रहे।

Post Views: 23
Previous Post

सोनभद्र. गांधी जयंती पर युवाओं ने लिया खादी और स्वदेशी अपनाने का संकल्प

Next Post

Saas Bahu Aur Bhoot: 40 साल बाद बोतल से हुआ आजाद, सास-बहू के झगड़े में फंसा गुलाम भूत, यूट्यूब पर शो मचा रहा धमाल

Next Post
Saas Bahu Aur Bhoot: 40 साल बाद बोतल से हुआ आजाद, सास-बहू के झगड़े में फंसा गुलाम भूत, यूट्यूब पर शो मचा रहा धमाल

Saas Bahu Aur Bhoot: 40 साल बाद बोतल से हुआ आजाद, सास-बहू के झगड़े में फंसा गुलाम भूत, यूट्यूब पर शो मचा रहा धमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.