• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बलिया: छाता गांव में जितिया पर मड़वा खाते ही बीमार पड़ीं दर्जनों महिलाएं, इमरजेंसी वार्ड फुल, जांच शुरू

Admin by Admin
October 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
बलिया: छाता गांव में जितिया पर मड़वा खाते ही बीमार पड़ीं दर्जनों महिलाएं, इमरजेंसी वार्ड फुल, जांच शुरू


Last Updated:October 02, 2026, 17:06 IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में जितिया व्रत से पहले मड़ुआ के सेवन के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई. जिला अस्पताल में 24 महिलाओं के भर्ती होने की पुष्टि हुई है, और मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं.

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से जितिया व्रत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. छाता गांव में जितिया व्रत से एक दिन पहले खाए जाने वाले मड़ुआ के सेवन के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया है. देखते ही देखते एक के बाद एक महिलाओं को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के लिए लाया जाने लगा. खबर लिखे जाने तक महिलाओं की संख्या 31 से अधिक हो चुकी थी और मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी था.

जिला अस्पताल की इमरजेंसी फुल, स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट मोड पर
अचानक बड़ी संख्या में महिला मरीजों के जिला अस्पताल पहुंचने से इमरजेंसी में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. अस्पताल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तत्काल उपचार में जुट गए हैं. मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अस्पताल प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है. तत्काल मौके पर सीएमएस भी पहुंच गए हैं. हालांकि अभी तक 24 महिलाओं के भर्ती होने की पुष्टि की गई है, लेकिन लोगों का आरोप है कि यह आंकड़ा 40 से अधिक हो गया है जो लगातार बढ़ ही रहा है.

ग्रामीणों व परिजनों ने बताई मड़ुआ सेवन के बाद की स्थिति
भीम कुमार (परिजन), इंद्रजीत प्रसाद (परिजन), कपिल मुनि वर्मा (परिजन), छोटकी देवी, विशाल राजभर, अंजू देवी, लीलावती देवी, मीरा देवी, सुमित्रा देवी, मित्तू कुमारी, संध्या देवी और शनिचरी देवी, जो सभी जनपद के छाता गांव की रहने वाली हैं, सभी ने लोकल 18 के ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान बयान में कहा कि महिलाओं ने जितिया व्रत से पहले परंपरा के तहत मड़ुआ खाया था. इसके बाद कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी. हालांकि महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की सटीक वजह क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

अस्पताल में सारे बेड भरे, जांच रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में मरीजों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के अस्पताल पहुंचने की खबर से गांव से लेकर जिला अस्पताल तक हड़कंप मचा हुआ है. ऊपर से नीचे तक सारे बेड फुल हो चुके हैं. अस्पताल में लगातार नए मरीज पहुंच रहे हैं, जिससे स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मड़ुआ खाने के बाद इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की तबीयत क्यों बिगड़ी. क्या भोजन में कुछ गड़बड़ी थी या इसके पीछे कोई दूसरा कारण है. इसका जवाब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मिल सकेगा.

सीएमएस और डीएम पहुंचे मौके पर, गांव भेजी गई मेडिकल टीम
हालांकि जिला अस्पताल बलिया के सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने कहा कि सूचना मिलते ही वह मौके पर आए हैं. पूरी टीम लगी हुई है. प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. अफरा-तफरी का माहौल है इसलिए आंकड़े नहीं बताए जा सकते हैं. फिलहाल महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है. सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय जिलाधिकारी बलिया ज्ञानेंद्र सिंह भी पहुंच चुके हैं. उन्होंने 24 मरीजों के भर्ती होने की पुष्टि की है. हालांकि लगातार मरीज एंबुलेंस से लाए जा रहे हैं यानी संख्या बढ़ती जा रही है. उन्होंने साफ कहा है कि इलाज के लिए एकदम पूरी तरह से टीम लगी हुई है और टीम गांव में भेजी गई है. दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

Rahul Goel

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…

और पढ़ें

Location :

Ballia,Uttar Pradesh

First Published :

October 02, 2026, 17:06 IST



Source link

Post Views: 15
Previous Post

शक्तिनगर. गांधी जयंती पर संत जोसेफ स्कूल में विविध कार्यक्रम, स्वच्छता का दिया संदेश

Next Post

शक्तिनगर. गांधीवाद विश्व शांति और विकास का एक मात्र रास्ता : डॉo विनोद पाण्डेय

Next Post

शक्तिनगर. गांधीवाद विश्व शांति और विकास का एक मात्र रास्ता : डॉo विनोद पाण्डेय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.