• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. गांधीवाद विश्व शांति और विकास का एक मात्र रास्ता : डॉo विनोद पाण्डेय

JK Gupta by JK Gupta
October 2, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के बैनर तले दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर श्रमदान एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और परिसर के साफ सफाई अभियान में हिस्सा लिया ।

इसी क्रम में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई l गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में डॉo विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि विश्व चुनौतियों के समाधान के लिए गांधीवाद ही एक मात्र सूत्र है जिससे सर्वोदय और समावेशी विकास के वैश्विक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैl गांधी जी ने अपने सत्य के साथ प्रयोग से जो दर्शन मानव समाज के सामने प्रस्तुत किया है आज उसकी प्रासंगिकता बढ़ गई है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विशिष्ट अतिथि डॉo अपर्णा त्रिपाठी ने गांधी जी को स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नायक के रूप में याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उसे आत्मसात करने पर बल दिया l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री उदय नारायण पाण्डेय ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से आज के छात्रों को सीख लेने का आवाहन किया l इस दिशा में गांधी दर्शन को पढ़ने, समझने और उपयोग में लाने की बात कही ।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉo छोटे लाल प्रसाद ने कियाl इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा के समापन की घोषणा की गई l स्वच्छ भारत अभियान को अपने निरंतर प्रयास से सफल बनाने का सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकिता, हिमांशु, नीरज, सुषमा, दीपा, पंकज, दीप तिवारी, राहुल सोनी, मानसी जायसवाल, सविता, अमरीश, रविकांत आदि का सहयोग सराहनीय रहा l कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ l

Post Views: 6
Previous Post

बलिया: छाता गांव में जितिया पर मड़वा खाते ही बीमार पड़ीं दर्जनों महिलाएं, इमरजेंसी वार्ड फुल, जांच शुरू

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में गाँधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में गाँधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.