Last Updated:
Anupamaa Update 2 October: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में सावी की याद में आरवी इमोशनल हो जाएगा. वहीं अनुपमा और किंजल के सामने पारितोष का नया स्कैम आएगा. इसके अलावा शाह परिवार में अनुज और अनुपमा के प्यार का मान डे सेलिब्रेट किया जाएगा!
अनुपमा न्यूज (फोटो साभार-youtubegrabe)
नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. एक तरफ कैफे में आरवी सावी की बनाई पेस्ट्री खाकर काफी इमोशनल हो जाता है. वहीं दूसरी तरफ अनुपमा को अनुज की याद सताने लगती है.
इसके साथ ही किंजल और अनुपमा के सामने पारितोष का एक नया स्कैम सामने आता है. आइए जानते हैं सीरियल अनुपमा में आज रात क्या क्या खास होने वाला है.
RV हुआ इमोशनल- खोला अतीत का राज
एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा को अपने कैफे के लिए एक नया ऑर्डर मिलता है. तभी वहां आरवी आता है और कैफे के इंटीरियर की तारीफ करता है. अनुपमा आरवी के लिए सावी की खास पेस्ट्री लेकर आती है. पेस्ट्री खाते ही आरवी काफी भावुक हो जाता है क्योंकि उसे सावी की याद आ जाती है. इसके बाद आरवी अनुपमा से सावी के एक्सीडेंट के बारे में पूछता है और अपनी पुरानी यादों का दर्द बयां करता है.
अंश और प्रेरणा के बीच बढ़ा तनाव
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अंश और प्रेरणा के बीच घर बनाने को लेकर बहस होती है. प्रेरणा को लगता है कि पारितोष और पाखी की वजह से उसका अपना घर बनाने का सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा. वहीं अंश उससे कहता है कि वह अनुपमा और अपनी फैमिली के साथ जॉइंट परिवार में खुश है. लेकिन प्रेरणा के लिए वह अलग रहने का फैसला भी ले सकता है.
माही और आरवी को साथ देख अनुपमा हुई परेशान
माही आरवी का शुक्रिया अदा करती है क्योंकि वह उसके टैलेंट को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है. अनुपमा दोनों को एक साथ बात करते हुए देख लेती है और अंदर से काफी बेचैन हो जाती है. वहीं पाखी ईशानी से कहती है कि उसे आरवी जैसे अमीर बिजनेसमैन से मुलाकात करनी चाहिए ताकि उसके करियर को फायदा मिल सके.
अनुपमा को आई अनुज की याद
अनुपमा रात में अचानक जाग जाती है और उसे कॉलेज के दिनों वाले अनुज की याद आने लगती है. हसमुख अनुपमा के साथ मान डे के बारे में बात करते हैं और विश करते हैं कि अनुपमा और अनुज जल्द एक हो जाएं. उधर किंजल को पता चलता है कि कॉलेज में स्टूडेंट्स के साथ पैसों की ठगी हो रही है. जब अनुपमा और किंजल मामले की जांच करते हैं तो पता चलता है कि यह स्कैम कोई और नहीं बल्कि पारितोष ही कर रहा है.
About the Author

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
और पढ़ें

