• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दवा देते हैं, इलाज करते हैं, अब रक्तदान कर मानवता का संदेश भी दे रहे डॉक्टर

JK Gupta by JK Gupta
October 1, 2026
in सोनभद्र
0
Advertisement
Advertisement

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने किया रक्तदान, दूसरों को भी किया प्रेरित


मरीजों को दवा देकर उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर खुद रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, सोनभद्र की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में चिकित्सकों और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चिकित्सकों को स्वयं रक्तदान करते देखकर शिविर में मौजूद अन्य लोग भी रक्तदान के लिए प्रेरित हुए।

शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा के साथ प्रोफेसर डॉ शिशिर कुमार,डॉ अमृत राव, ब्लॉक ए नोडल डॉक्टर मुक्ता,ब्लॉक बी नोडल डॉक्टर अवनीश शाह, ब्लॉक सी नोडल डॉक्टर अमित गुप्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

डॉ रमेश मिश्रा ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है। स्वस्थ लोगों को नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का माध्यम है। चिकित्सक जब स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान करते हैं तो इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और दूसरे लोग भी प्रेरित होते हैं। भेदभाव और मनमुटाव से ऊपर उठकर किसी असहाय की मदद करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है।

शिविर में डॉ मनोज यादव,डॉ. राहुल सिंह, डॉ. शिवकुमार यादव,  डॉ. हिमांशु, डॉ. आयुषी, डॉ. हर्षित समेत मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी शुभम दुबे, ऋषभ दुबे, पूजा सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय, आनंद चौबे, अमरजीत और विश्वजीत सहित अन्य ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. मनोज यादव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रखर केसरी, काउंसलर डॉ. रविंद्र प्रसाद, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर किरण भारती, लैब टेक्नीशियन संतोष सिंह, उमेश कुमार सहित अन्य स्टाफ ने सहयोग किया। शिविर के माध्यम से लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई।

Post Views: 10
Advertisement
Advertisement
Previous Post

केकराही. मुख्य नहर घाघर में आज से खोला गया पानी

Next Post

Ranya Rao Gold Smuggling Case:1 साल की जेल के बाद रान्या राव पर ठोका ₹89 Cr जुर्माना, तस्करी के दुबई से जुड़े तार

Next Post
Ranya Rao Gold Smuggling Case:1 साल की जेल के बाद रान्या राव पर ठोका ₹89 Cr जुर्माना, तस्करी के दुबई से जुड़े तार

Ranya Rao Gold Smuggling Case:1 साल की जेल के बाद रान्या राव पर ठोका ₹89 Cr जुर्माना, तस्करी के दुबई से जुड़े तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.