• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनभद्र. 8 अक्टूबर से शुरू होगी रॉबर्ट्सगंज की रामलीला, 20 को रावण दहन और भरत मिलाप

JK Gupta by JK Gupta
October 1, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में बुधवार को श्री रामलीला समिति की बैठक अध्यक्ष पवन कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ आम जनमानस की भी सहभागिता रही।

बैठक का संचालन करते हुए अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 8 अक्टूबर से शुरू होगा। बैढ़न, मध्य प्रदेश से आने वाली लीला मंडली द्वारा प्रतिदिन शाम सात बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसमें राम जन्म, श्रीराम विवाह, वनवास, नकटैया, सीता हरण, बाली युद्ध और लंका दहन सहित विभिन्न प्रमुख लीलाओं का मंचन होगा। 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन किया जाएगा। इसी रात नगर के शीतला मंदिर चौक पर पिछले वर्ष से पुनः शुरू हुए भारत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन होगा।

बैठक में समिति के मंत्री प्रमोद गुप्ता ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इसमें रामलीला मंचन, मंदिर के पुजारी के वेतन, वार्षिक कार्यक्रमों सहित अन्य खर्चों का विवरण शामिल रहा। उपस्थित सदस्यों ने आय-व्यय के विवरण को स्वीकार किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समिति के संरक्षक एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्षों पुरानी रामलीला समिति की परंपरा नगरवासियों के सहयोग से आगे बढ़ रही है। आधुनिक रामलीला के मंचन में हर वर्ष खर्च बढ़ रहा है, इसलिए नए सदस्यों और दानदाताओं को समिति से जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए।

डॉ. धर्मवीर तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से रामलीला का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का सुझाव दिया। उन्होंने भारत मिलाप के दौरान श्रीराम पथ पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की बात कही। हरीश अग्रवाल ने रामलीला देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए।

बैठक में अध्यक्ष पवन कुमार जैन, संरक्षक जितेंद्र सिंह, हरीश अग्रवाल, डॉ. धर्मवीर तिवारी, महामंत्री सुशील पाठक, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, मंत्री प्रमोद गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, विमल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, चंदन केसरी, आनंद मिश्रा, मिठाई लाल सोनी, धर्मराज जैन, पुनीत जैन, नरेंद्र गर्ग, रमेश जायसवाल, डॉ. सी.वी. पांडेय, बच्चन जी, किशोरी सिंह और विजय जैन, दिनेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Post Views: 9
Previous Post

कौन थे डॉ. रामविलास भारती? जिनके निधन पर फूट-फूट कर रोए बच्चे, कभी मिला था राज्य शिक्षक पुरस्कार

Next Post

RV ने गौतम को दिखाई औकात, ‘मान डे’ पर राही-प्रेम ने दिया खास सरप्राइज, अनुज की याद में इमोशनल हुई अनुपमा

Next Post
RV ने गौतम को दिखाई औकात, ‘मान डे’ पर राही-प्रेम ने दिया खास सरप्राइज, अनुज की याद में इमोशनल हुई अनुपमा

RV ने गौतम को दिखाई औकात, 'मान डे' पर राही-प्रेम ने दिया खास सरप्राइज, अनुज की याद में इमोशनल हुई अनुपमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.