Last Updated:
Anupama 1st October 2026 Written Update: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में आरवी की तबीयत बिगड़ने पर अनुपमा उसे अपने घर ठहराती है, जहां कैफे में सावी की फोटो देखकर आरवी काफी इमोशनल हो जाता है. दूसरी तरफ गौतम और आरवी के बीच जोरदार बहस होती है, वहीं परितोष और पाखी मिलकर प्रेरणा को अनुपमा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करते हैं. जानिए अपकमिंग एपिसोड में ‘मान डे’ के खास सरप्राइज पर क्यों भावुक हो गई अनुपमा
अनुपमा को मिला खास सरप्राइज( फोटो साभार-youtube grabe)
नई दिल्ली: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिससे दर्शकों का एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है. हालिया एपिसोड में आरवी को चक्कर आते हैं, जिसके बाद अनुपमा, राही और प्रेम उसकी देखभाल करते हैं. आरवी के माइग्रेन के दर्द की वजह से अनुपमा उसे अपने घर रुकने की सलाह देती है. वहीं दूसरी तरफ, अनुपमा और दिग्विजय के बीच फोन पर कैफे और इन्वेस्टर को लेकर बात होती है, जिसे सुनकर आरवी काफी असहज महसूस करता है.
इसी बीच आरवी जब अनुपमा के कैफे पहुंचता है, तो वहां सावी की फोटो और सर्टिफिकेट देखकर काफी इमोशनल हो जाता है
RV और गौतम के बीच हुआ बवाल
घर में आरवी की मौजूदगी को लेकर गौतम काफी भड़का हुआ नजर आता है. वो राही से सवाल-जवाब करता है और माही को लेकर कमेंट्स पास करता है. इस पर राही और आरवी दोनों मिलकर गौतम को कड़ा जवाब देते हैं. आरवी साफ शब्दों में गौतम को वॉर्निंग देता है कि वो किसी भी लड़की के साथ बदतमीजी न करे. इस बात के लिए राही, आरवी का शुक्रिया भी अदा करती है. वहीं गौतम को डर है कि कहीं आरवी, श्रुति की तरह अपना फैसला न बदल ले और अनुपमा का कैफे अपने नाम न करवा ले.
प्रेरणा को भड़काने की साजिश
दूसरी तरफ, अनुपमा की लोन ईएमआई को लेकर चिंता बढ़ी हुई है. इसी बीच परितोष और पाखी मिलकर प्रेरणा के कान भरने की कोशिश करते हैं. वो प्रेरणा से कहते हैं कि अनुपमा ईएमआई मिस कर देगी, जिससे उसका सपना टूट जाएगा. अनुपमा, प्रेरणा से खुलकर बात करने को कहती है ताकि दोनों के बीच कोई गलतफहमी न हो. अनुपमा, प्रेरणा को समझाती है कि वो पाखी और परितोष की बातों में आकर खुद को परेशान न करे.
मान डे पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज
शो के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है. हसमुख और किंजल मिलकर अनुपमा को एक खास सरप्राइज देने का प्लान बनाते हैं. वो अनुज और अनुपमा के मान डे को सेलिब्रेट करने की तैयारी करते हैं. इस खास मौके पर राही और प्रेम, अनुपमा और अनुज का रोल प्ले करके एक्ट करते हैं. यह देखकर अनुपमा काफी भावुक हो जाती है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं.
About the Author

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
और पढ़ें


