• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Aaj Ka Mausam : यूपी में आज कहां बरसेंगे बदरा, कहां रौद्र रूप दिखाएंगे सूर्य देव? जानें मौसम का हाल

Admin by Admin
October 1, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Aaj Ka Mausam : यूपी में आज कहां बरसेंगे बदरा, कहां रौद्र रूप दिखाएंगे सूर्य देव? जानें मौसम का हाल

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement


UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल-बदला दिख रहा है. बीते कुछ दिन हुई झमाझम बारिश की वजह से तापमान में तो कमी आई है. साथ ही सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है. हालांकि, अब मानसून की रफ्तार काफी धीमी हो गई है. मगर आज के मौसम की बात करें तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज यूपी के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. मगर, उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना बताई गई है. कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं की गति 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की बात भी कही गई.

इसलिए बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चल रही हैं. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी भाग में ऊपरी हवा के साथ निचले क्षोभमंडल स्तर पर परिसंचरण मौजूद है. आईएमडी के मुताबिक 3 राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, असम, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट है.

यहां चलेगी तेज हवा

रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी में बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और गोरखपुर जैसे इलाकों के लिए बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ क्षेत्रों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. ऐसे में खुले स्थानों पर सावधानी बरतने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी जाती है.

बढ़ेगा धीरे-धीरे तापमान

मानसून ने विदाई लेना शुरू कर दिया है. एक अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक प्रदेश में कहीं कोई बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं. सितंबर महीने के साथ ही प्रदेश में बारिश का असर काफी कम हो जाएगा. और अक्टूबर से प्रदेश के ज़्यादातर जिलों में मौसम साफ़ रहेगा. धूप निकलने की वजह से तापमान में भी तेजी आएगी. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8-10 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी. जबकि न्यूनतम तापमान में भी अगले तीन दिनों में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Previous Post

एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत और पाकिस्तान आज होंगे आमने सामने, वॉलीबाल और हॉकी के मैदान पर टक्कर

Next Post

सोनभद्र. स्वस्थ बच्चों की मुस्कान से सजा हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का मंच

Next Post

सोनभद्र. स्वस्थ बच्चों की मुस्कान से सजा हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का मंच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.