Last Updated:
एशियन गेम्स 2026, 13वां दिन लाइव: एशियन गेम्स का आज 13वां दिन है. गुरुवार यानी एक अक्टूबर को भारतीय एथलीट्स कई इवेंट में हिस्सा लेंगे. दिन की शुरुआत तीरंदाजी से होगी. इसके बाद वॉलीवबॉल क्वार्टर फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें टकराएंगी जबकि सुबह 10 बजे से भारत और श्रीलंका की मेंस क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में आमने सामने होंगी. वहीं दोपहर में भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमें भी एक दूसरे से भिड़ेंगी. इनके अलावा बॉक्सिंग, रेसलिंग और स्क्वॉश में भी भारतीय एथलीट अपनी किस्मत आजमाएंगे.
एशियन गेम्स 13वां दिन लाइव अपडेट्स.
नई दिल्ली. भारत के लिए 2026 एशियाई खेलों का बुधवार बेहद सफल रहा, जहां देश ने 4 स्वर्ण पदक अपने नाम किए. तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण जीते, जबकि चौथा स्वर्ण पदक निशानेबाजी में मिला.इस समय भारत 10 स्वर्ण, 21 रजत और 29 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में 8वें स्थान पर है. आज यानी 1 अक्टूबर बुधवार को भी भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक तालिका में ऊपर चढ़ने के कई बेहतरीन अवसर हैं. भारत के एथलीट तीरंदाजी, निशानेबाजी, कुश्ती, हॉकी, क्रिकेट, स्क्वॉश, टेनिस, साइक्लिंग, सेपक टकरा और एथलेटिक्स समेत कई स्पर्धाओं में अपना दम दिखा रहे हैं.
About the Author

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…
और पढ़ें

