• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हनुमान अंश’ पर बरस रही सीता-राम की कृपा, 55वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर हुई मेहरबानी, वर्ल्डवाइड कमाई 410 Cr पार

Admin by Admin
October 1, 2026
in मनोरंजन
0
‘हनुमान अंश’ पर बरस रही सीता-राम की कृपा, 55वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर हुई मेहरबानी, वर्ल्डवाइड कमाई 410 Cr पार

[ad_1]

Last Updated:October 01, 2026, 05:54 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 55: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित ‘हनुमान अंश’ में आस्था और आध्यात्म की झलक देखने को मिलती है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और शोभिनव सत्य के अभिनय से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लंबा सफर तय किया है. 55वें दिन भी इसकी कमाई जारी रही और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 410 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. अब फिल्म के दिनवार कलेक्शन और कमाई के आंकड़े चर्चा में हैं.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है. फिल्म की कहानी सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आस्था और आध्यात्म से भी जुड़ी है. रिलीज के करीब दो महीने बाद भी इस फिल्म पर मानो सीता-राम की कृपा बरकरार है. कभी धीमी शुरुआत तो कभी कमाई में अचानक उछाल, इसने अपने सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. इसके बावजूद सिनेमाघरों में फिल्म का कारोबार लगातार जारी है. अब 55वें दिन भी इसने करोड़ों रुपये की कमाई करके सबका ध्यान खींचा है. इतना ही नहीं, दुनियाभर में इसका कारोबार 410 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. चलिए बताते हैं कि 55वें दिन फिल्म ने भारत और वर्ल्डवाइड कमाई क्या रही.  फाइल फोटो. 

भारत में 7 अगस्त और विदेशी बाजारों में 11 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत में भले ही बेहद धीमी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में जन-जन की आस्था और पॉजिटिव माउथ-पब्लिसिटी के दम पर ऐतिहासिक कमाई कर दिखाई है. फाइल फोटो. 

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 55वें दिन भारत में 2.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दौरान फिल्म के 4,264 शोज चले. हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले इसकी कमाई में 21.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. 54वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैकनिल्क के मुताबिक, 55वें दिन की कमाई के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 314.63 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 371.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. विदेशों में भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है. 55वें दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 39.10 करोड़ रुपये हो गया है. अब फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 410.75 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. फाइल फोटो. 

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस यात्रा शुरुआत से ही उतार-चढ़ाव भरी रही है. शुरुआती हफ्तों में फिल्म की कमाई बेहद सीमित थी, लेकिन बाद में इसने अचानक रफ्तार पकड़ी. खासतौर पर चौथे, पांचवें और छठे हफ्ते में फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फाइल फोटो. 

सातवें हफ्ते में फिल्म की कमाई 44.80 करोड़ रुपये रही. इसके बाद भी फिल्म की कमाई पूरी तरह थमी नहीं और 50वें दिन से लेकर 55वें दिन तक लगातार कलेक्शन दर्ज किया गया. लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहना फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन का अहम हिस्सा रहा है. फाइल फोटो. 

फिल्म के हालिया कलेक्शन पर नजर डालें तो 50वें दिन इसने 3.35 करोड़ रुपये कमाए थे. 51वें दिन कमाई बढ़कर 6.50 करोड़ रुपये और 52वें दिन 9 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, इसके बाद कलेक्शन में गिरावट आई. 53वें दिन फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये, 54वें दिन 3.10 करोड़ रुपये और 55वें दिन फिर 2.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फाइल फोटो. 

‘हनुमान अंश’ भक्ति और गहरी श्रद्धा से भरी फिल्म है. इसने साबित कर दिया कि अगर नीयत साफ हो और ईश्वर की कृपा साथ हो तो बिना बड़े सितारों के भी इतिहास रचा जा सकता है. 55 दिनों के बाद भी थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. मेकर्स को तो उम्मीद है कि यह शानदार सफर आगे भी जारी रहेगा. फाइल फोटो. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 01, 2026, 05:54 IST

[ad_2]

Source link

Views: 21
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज जरूर करना ये काम, शाम तक बदल जाएगी किस्मत

Next Post

एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत और पाकिस्तान आज होंगे आमने सामने, वॉलीबाल और हॉकी के मैदान पर टक्कर

Next Post
एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत और पाकिस्तान आज होंगे आमने सामने, वॉलीबाल और हॉकी के मैदान पर टक्कर

एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत और पाकिस्तान आज होंगे आमने सामने, वॉलीबाल और हॉकी के मैदान पर टक्कर

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement