Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 1 October 2026 : मेष राशि के लिए आज का दिन काम को व्यवस्थित करने, पुराने मुद्दे सुलझाने और सोच-समझकर निर्णय लेने का है. नौकरी या व्यवसाय में वरिष्ठों के सामने अपनी बात तथ्य और संयम के साथ रखें. अशुभ समय 1:18 से लेकर 2:48 दोपहर तक होगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज साझेदारी या क्लाइंट से जुड़े काम में समझौता लाभकारी होगा. अविवाहित लोगों को किसी परिचित से बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में अपनी भूमिका पर आज आपको प्राउड होगा.
न करें ऐसा निवेश
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज का दिन काम को व्यवस्थित करने, पुराने मुद्दे सुलझाने और सोच-समझकर निर्णय लेने का है. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत आपके लिए उपयोगी हो सकता है. नौकरी या व्यवसाय में वरिष्ठों के सामने अपनी बात तथ्य और संयम के साथ रखें. साझेदारी या क्लाइंट से जुड़े काम में समझौता लाभकारी होगा. आज आमदनी सामान्य रह सकती है लेकिन घर, वाहन, सुविधा से जुड़ा खर्च अचानक आ सकता है. आज अनावश्यक जोखिम या जल्दबाजी का निवेश न करें.
समाधान पर दें ध्यान
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज रिश्तों में स्पष्ट बातचीत करें. पुराने मतभेद को दोबारा उठाने के बजाय समाधान पर ध्यान दें. अविवाहित लोगों को किसी परिचित से बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. घर के किसी बड़े व्यक्ति से आपके लिए काम सलाह आ सकती है. आज लंबित काम को पूरा करने के लिए अच्छा दिन है. सुबह योजना बनाकर चलेंगे तो शाम तक परिणाम मिल सकता है.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज शुभ अंक 3 और 9 रहेगा. भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग पीला और हल्का लाल रहेगा. शुभ दिशा पूर्व है. गुरुवार होने के कारण आज भगवान विष्णु या देव बृहस्पति का स्मरण करें. पीली वस्तु दान करें. ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. मंगल के प्रभाव और क्रोध से बचने के लिए जरूरतमंद को भोजन कराएं. आपका दिन शुभ रहेगा.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें

