Last Updated:
Ayodhya Latest News: अयोध्या में दीपावली और दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं. 30 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगाने वाली रामनगरी को इस बार रंग-बिरंगी रोशनी से भी सजाया जाएगा. नगर निगम 5 हजार से ज्यादा जगहों पर सोलर लाइट लगाने के साथ 200 हाईमास्ट लगाने की तैयारी कर रहा है. लता मंगेशकर चौक से टेढ़ी बाजार तक खास सजावट होगी, जिससे दीपावली से पहले ही अयोध्या रात में रोशनी से जगमगाती नजर आएगी.
अयोध्या: यूपी के अयोध्या में दीपावली से पहले पूरी रामनगरी को रोशनी से सजाने की तैयारी तेज हो गई है. जहां दीपावली के मौके पर 30 लाख से अधिक दीपक दीपोत्सव स्थल पर जलाया जाएगा तो वहीं दीपोत्सव के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष प्रकाश व्यवस्था की जाएगी. रंग-बिरंगी लाइटों से सजाई जाने वाली अयोध्या दीपावली से पहले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने वाली है. लता मंगेशकर चौक से लेकर टेढ़ी बाजार तक विशेष सजावट की जाएगी.
नगर निगम की ओर से शहर को बेहतर रोशनी से जगमग करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है.करीब 3 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से 200 हाईमास्ट लगाए जाएंगे. इसके अलावा करीब 11 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से 5 हजार स्थानों पर सोलर लाइट लगाने की योजना है. इन लाइटों के लगने के बाद अयोध्या के प्रमुख मार्गों और अलग-अलग क्षेत्रों में रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था दिखाई देगी.
दीपोत्सव से पहले रंग-बिरंगी रोशनी से सजेगी अयोध्या
दीपोत्सव के पहले रामनगरी के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष सजावट की जाएगी. अलग-अलग स्थानों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी, जो रात के समय अयोध्या की खूबसूरती को और बढ़ाएंगी. खास तौर पर लता मंगेशकर चौक से टेढ़ी बाजार तक का क्षेत्र विशेष सजावट के लिए तैयार किया जा रहा है. यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को रोशनी और सजावट का अलग अनुभव देखने को मिलेगा.
दीपावली के दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद रहती है. ऐसे में शहर की सड़कों और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. हाईमास्ट और सोलर लाइट लगाने के साथ-साथ चौक-चौराहों को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा.
5000 से अधिक स्थानों पर लगेगी सोलर लाइट
नगर निगम की योजना के तहत 5 हजार से अधिक स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की तैयारी है. इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोशनी की व्यवस्था मजबूत होगी.वहीं हाईमास्ट लाइटों के जरिए प्रमुख मार्गों और बड़े सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश उपलब्ध कराया जाएगा.
नगर आयुक्त ने बताया तैयारियां शुरू
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.दीपोत्सव से पहले शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सजावट और प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है.5 हजार से अधिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जाएगा, जबकि प्रमुख चौराहों पर रंग-बिरंगी लाइटें आकर्षण का केंद्र रहेंगी. दीपावली से पहले पूरी अयोध्या को आकर्षक रोशनी से सजाने की तैयारी है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें



