• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘स्त्री 3’ के फैंस को झटका, फिल्म की रिलीज पर नया अपडेट, अब 2028 में आएगी हॉरर-कॉमेडी

Admin by Admin
October 1, 2026
in मनोरंजन
0
‘स्त्री 3’ के फैंस को झटका, फिल्म की रिलीज पर नया अपडेट, अब 2028 में आएगी हॉरर-कॉमेडी

[ad_1]

Last Updated:September 30, 2026, 21:53 IST

‘स्त्री 3’ के लिए 13 अगस्त 2027 की डेट तय की गई थी. मगर दिनेश विजन के ताजा बयान से पता चलता है कि रिलीज की टाइमलाइन अब 2028 हो गई है, हालांकि उन्होंने किसी खास तारीख की पुष्टि नहीं की. प्रोड्यूसर ने फिल्म की रिलीज में देरी की वजह भी बताई. फिल्म में दर्शकों को वह सबकुछ देखने को मिलेगा, जिसकी उन्होंने तीसरे पार्ट से उम्मीद की है.

ख़बरें फटाफट

'स्त्री 3' के फैंस को झटका, फिल्म की रिलीज पर अपडेट, 2028 में आएगी हॉरर कॉमेडीZoom

‘स्त्री 3’ अब 2028 में रिलीज होगी.

नई दिल्ली: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री’ फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2018 में ‘स्त्री’ से हुई थी और 2024 में ‘स्त्री 2’ के साथ इसका विस्तार हुआ. ये फिल्में मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा हैं, जिसमें ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ भी शामिल हैं. अब, जब दिनेश विजन ने तीसरे चैप्टर में सब कुछ सामने लाने के संकेत दिए हैं, मगर फैंस को उम्मीद से थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. पहले ‘स्त्री 3’ को 13 अगस्त 2027 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने संकेत दिया है कि तीसरी फिल्म 2028 में आ सकती है. दिनेश विजन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने साल 2028 में स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस पर रिलीज के संकेत दिए.

दिनेश विजन ने राजकुमार राव के साथ एक पैनल डिस्कशन में फिल्म की टाइमलाइन के बारे में बात की और कहा कि डायरेक्टर अमर कौशिक को पहले ‘महावतार’ पूरी करनी होगी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार,  उन्होंने कहा, ‘अमर कौशिक ‘स्त्री’ और पूरे यूनिवर्स का सबसे अहम हिस्सा हैं. वह हमारी सबसे बड़ी फिल्म ‘महावतार’ को डायरेक्ट कर रहे हैं. वह इसे जून में पूरा करेंगे और अगले साल के आखिर में हम शूटिंग शुरू करेंगे, इसलिए ‘स्त्री 3′ 2028 में आएगी.’

अगर दिनेश विजन की बातों पर यकीन करें, तो इस इंतजार के साथ कुछ सरप्राइज भी मिल सकते हैं. दिनेश विजन ने कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया, बस इतना इशारा किया कि तीसरी फिल्म में दर्शकों को वह सब कुछ मिलेगा जो उन्हें इस फ्रैंचाइजी में पसंद आया है. साथ ही, यह उन्हें किसी ऐसी जगह ले जाएगी जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की होगी.

दर्शकों को मलेगा बड़ा सरप्राइज
दिनेश विजन ने कहा, ‘आपने जो कुछ भी सोचा है, उसे अपने दिमाग से निकाल दें. अगर मैंने और कुछ कहा, तो वह मुझसे बहुत नाराज हो जाएंगे क्योंकि उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और उन्हें लगता है कि मैं बहुत ज्यादा स्पॉइलर दे देता हूं. आपको वह सब कुछ मिलेगा जो आपको इसमें पसंद आया है, लेकिन यह कहां से शुरू होगी और कहां खत्म होगी, यह एक बड़ा सरप्राइज होगा.’ उन्होंने फिर इशारा करते हुए कहा, ‘इसलिए मुझे लगता है कि यह 2028 में स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस का एक अच्छा तोहफा हो सकता है.’

2018 में रिलीज हुआ था पहला पार्ट

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 30, 2026, 21:53 IST



[ad_2]

Source link

Views: 38
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

जमीन नापने पहुंचे लेखपाल ने पहले पूछी जाति, फिर SC-ST एक्ट की दी धमकी, वीडियो वायरल 

Next Post

30 लाख दीयों से पहले रोशनी में नहाएगी रामनगरी, अयोध्या में 5 हजार जगहों पर सोलर लाइट, चौराहों पर रंग-बिरंगी सजावट

Next Post
30 लाख दीयों से पहले रोशनी में नहाएगी रामनगरी, अयोध्या में 5 हजार जगहों पर सोलर लाइट, चौराहों पर रंग-बिरंगी सजावट

30 लाख दीयों से पहले रोशनी में नहाएगी रामनगरी, अयोध्या में 5 हजार जगहों पर सोलर लाइट, चौराहों पर रंग-बिरंगी सजावट

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement