• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. बबलू सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, कैंडल मार्च निकाल हत्यारों को फांसी देने की मांग

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…


पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बबलू सिंह की पुण्यतिथि पर मंगलवार को नगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके आवास पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचते रहे। देर शाम तक श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने नम आंखों से बबलू सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ‘बबलू सिंह अमर रहें’ और ‘हत्यारों को फांसी दो’ के नारे भी गूंजते रहे।
कार्यक्रम में नगर के व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिकों के साथ ही राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शामिल हुए।

लोगों ने कहा कि बबलू सिंह हमेशा आम लोगों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते थे। उनके निधन से नगर ने एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और जनहितैषी व्यक्ति को खो दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद उनके आवास से कैंडल मार्च निकाला गया। मोमबत्तियां लेकर निकले लोगों का जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंचा। वहां लोगों ने बबलू सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए हत्याकांड के दोषियों को जल्द कठोर सजा देने की मांग की।

इस दौरान निशा सिंह, विजय प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, अजय राय, अखिलेश यादव, नईम गाजीपुरी, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि वर्ष 2018 में हुई बबलू सिंह की हत्या की घटना को आज भी नगरवासी नहीं भूले हैं। मामले में कई आरोपितों की गिरफ्तारी के बावजूद न्यायिक प्रक्रिया पूरी न होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने सरकार और न्यायालय से मामले का शीघ्र निस्तारण कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। समर्थकों ने कहा कि बबलू सिंह को न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठती रहेगी।

Views: 56
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेणुकूट. मुर्धवा-बिजपुर मार्ग पर ट्रेलर का टायर फटा, चार किमी लंबा जाम

Next Post

Asian Games 2026 : Gold मेडल में कितने ग्राम होता है गोल्ड? रजत और कांस्य का भी जानें

Next Post
Asian Games 2026 : Gold मेडल में कितने ग्राम होता है गोल्ड? रजत और कांस्य का भी जानें

Asian Games 2026 : Gold मेडल में कितने ग्राम होता है गोल्ड? रजत और कांस्य का भी जानें

Related Posts

  • म्योरपुर. सड़क को बना लिया टेंपो-पिकअप स्टैंड! म्योरपुर-लिलासी मोड़ पर रोज जाम, जनता पूछ रही कब होगी कार्रवाई? म्योरपुर. सड़क को बना लिया टेंपो-पिकअप स्टैंड! म्योरपुर-लिलासी मोड़ पर रोज जाम, जनता पूछ रही कब होगी कार्रवाई?
  • म्योरपुर. विश्व शौचालय दिवस पर बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गूंजा स्वच्छता का संदेश, कठपुतली नाटक से बच्चों को किया जागरूक म्योरपुर. विश्व शौचालय दिवस पर बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गूंजा स्वच्छता का संदेश, कठपुतली नाटक से बच्चों को किया जागरूक
  • म्योरपुर. नए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने संभाली कमान, शिक्षकों से की मुलाकात म्योरपुर. नए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने संभाली कमान, शिक्षकों से की मुलाकात
  • करमा. धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करमा. धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
  • शक्तिनगर. बीएचयू में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यशाला का आयोजन, विदेशी कलाकारों ने संगीत के जरिए कराया सांगीतिक ध्यान शक्तिनगर. बीएचयू में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यशाला का आयोजन, विदेशी कलाकारों ने संगीत के जरिए कराया सांगीतिक ध्यान
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement