Commonwealth Games 2026 Live: प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया और जदुमणि सिंह ने बॉक्सिंग में भारत को मेडल दिलाया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन बॉक्सिंग में 3, ट्रिपल जंप और शॉट पुट में भारत ने 2-2 पदक जीते हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: भारतीय पैरा एथलीट सोमन राणा (13.40 मीटर) और शुभम जुयाल (13.28 मीटर) ने गोला फेंक स्पर्धा के एफ57 वर्ग में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते। मुक्केबाज जदुमणि सिंह मांदेंगबाम को शनिवार को पुरुषों के 55 किग्रा फाइनल में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। उन्हें फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन ने हराया। भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रीति ने शनिवार को महिलाओं के 54 किग्रा फाइनल में कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में ये पहला पदक रहा। महिलाओं के 57 किग्रा फाइनल में भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने माइकेला वॉल्श को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत का बॉक्सिंग में ये दूसरा मेडल है। पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल में भारत के प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
शनिवार को भारत को इन गेम में मिले पदक
प्रीति पवार ने शनिवार को भारत के पदकों की संख्या को बढ़ाया। उन्होंने 54 किग्रा फाइनल में कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इसके बाद 57 किग्रा फाइनल में भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने माइकेला वॉल्श को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ट्रिपल जंप में भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु ने कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता। जदुमणि सिंह मांदेंगबाम को पुरुषों के 55 किग्रा फाइनल में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वेटलिफ्टिंग, जूडो और जैवलिन थ्रो सहित अन्य खेलों में कुल 30 पदक जीते हैं। शनिवार को भारत के 10 बॉक्सर फाइनल में हैं और गोल्ड मेडल दांव पर लगा है। अब तक भारतीय दल 8 गोल्ड, 15 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। फाइनल में पहुंचे मुक्केबाज अब अंतिम कदम पूरा करने और अपने शानदार अभियान को कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडल में बदलने की कोशिश करेंगी।
Commonwealth Games 2026 Live- मेडल इवेंट लाइव
5:12 PM: पैरा एथलेटिक्स के पुरुषों के F57 शॉट पुट फाइनल में सोमन राणा ने 13.40 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।
4:55 PM: जदुमणि सिंह मांदेंगबाम को शनिवार को पुरुषों के 55 किग्रा फाइनल में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। उन्हें फाइनल में कांटे की टक्कर में ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन ने हराया।
4:51 PM: जदुमणि सिंह दोनों राउंड में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और ऑस्ट्रेलिया के डिक्सन अभी मुकाबले में बढ़त बनाए हुए हैं।
4:45 PM: भारत के जदुमणि सिंह मांदेंगबाम पुरुषों के 55 किग्रा फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन का सामना कर रहे हैं।
4:38 PM: भारत की उन्नति शर्मा ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के 63किग्रा राउंड ऑफ 16 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लामुलेला मगागुला को हराकर जूडो स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।
4:25 PM: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक कुल 27 मेडल जीत लिए हैं। शनिवार को भारतीय दल चार मेडल जीत चुका है। भारत ने सात स्वर्ण, 13 रजत और 7 कांस्य पदक जीते हैं।
4:12 PM: Silve-Bronze- पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल में प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर की विजयी छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता।
3:59 PM: GOLD- कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग इवेंट में महिलाओं के 57 किग्रा फाइनल में भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने माइकेला वॉल्श को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत का बॉक्सिंग में ये दूसरा मेडल है।
3:49 PM: महिलाओं के 57 किग्रा फाइनल में जैस्मिन लम्बोरिया का सामना जैस्मिन लम्बोरिया से हो रहा है।
3:45 PM: GOLD- प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 54 किग्रा फाइनल में कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल जीता। ये भारत का जारी प्रतियोगिता में बॉक्सिंग में पहला मेडल है।
3:38 PM: दूसरे राउंड में भी प्रीति के पंच से स्कारलेट सवाना संभल नहीं सकी हैं और भारतीय बॉक्सर गोल्ड के काफी करीब पहुंच गई हैं। दूसरा राउंड भी उनके नाम गया।
3:35 PM: महिलाओं के 54 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट) में प्रीति पवार का सामना कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो से हो रहा है। पहले राउंड में प्रीति आगे हैं।
3:30 PM: पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल (मेडल इवेंट) में प्रवीण चित्रवेल ने चौथे प्रयास में 16.58 मीटर का सफर तय किया और गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार बन गए हैं।
3:25 PM: महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल में प्रियंका गोस्वामी मेडल की दौड़ में बनी हुईं हैं। हालांकि वह अभी ऑस्ट्रेलिया के एथलीटों से पीछे हैं।
3:20 PM: पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल (मेडल इवेंट) में प्रवीण चित्रवेल ने तीसरे प्रयारस में 16.31 मीटर का सफर तय किया लेकिन वह मेडल की रेस में नहीं हैं।
3:18 PM: महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल में रवीना गायकवाड़ को तीन रेड कार्ड मिले और वह इवेंट से बाहर हो गईं हैं।
3:14 PM: प्रभु थिरुमारन ने पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल में अपने तीसरे प्रयास में 16.43 मीटर की दूरी तय की है और मेडल की रेस में पहुंच गए हैं।
3:10PM: प्रभु थिरुमारन पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल में अच्छा कर रहे हैं और पदक की उम्मीद बनाए रखी है।
3:02 PM: एथलेटिक्स- महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल में प्रियंका गोस्वामी और रवीना गायकवाड़ हिस्सा ले रही हैं। दोनों से पदक की उम्मीद है।
2:53 PM: पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल में प्रवीण चित्रवेल ने पहले प्रयास में 16.05 मीटर की दूरी तय की।
2:53 PM: पैरा एथलेटिक्स पुरुषों की 1500 मीटर T54 फाइनल में रमेश शनमुगम शिरकत कर रहे हैं लेकिन वह मेडल नहीं हासिल कर सके।
2:50 PM: भारत की पुरुष स्प्रिंट तिकड़ी डेविड बेकहैम एल्काटोचूंगो, रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम और रोजित सिंह यांगलेम कॉमनवेल्थ गेम्स की ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता के क्वालीफिकेशन राउंड में एक्शन में हैं।
2:45 PM: ट्रिपल जंप फाइनल में सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने पहले प्रयास में 15मीटर से ज्यादा की दूरी तय की।
2:40 PM: पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल (मेडल इवेंट) में प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु थिरुमारन शिरकत कर रहे हैं।
2:35 PM: भारत का पहला मेडल इवेंट शुरू हो गया है। पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों के F57 शॉट पुट फाइनल में शुभम जुयाल और सोमन राणा उतरे हैं।
10 मुक्केबाज गोल्ड के लिए उतरेंगे
शनिवार को भारतीय मुक्केबाज जब कॉमनवेल्थ गेम्स के अपने-अपने मुकाबले में उतरेंगे तो कम से कम 10 रजत पदक जीतने की उम्मीद कायम है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में देश का सबसे सफल मुक्केबाजी अभियान बन गया है। टोक्यो ओलंपियन लवलीना बोरगोहेन के साथ साक्षी चौधरी, प्रीति पवार, जैस्मिन लम्बोरिया, प्रिया घंगास, अरुंधती चौधरी, जदुमणि सिंह मांदेंगबाम, सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल और नरेंद्र बेरवाल रिंग में उतरेंगे। इस उपलब्धि ने बर्मिंघम 2022 में भारत के मुक्केबाजी के कुल पदकों की संख्या को भी पीछे छोड़ दिया है जिसमें देश ने (तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य) सात पदक जीते थे।
नीरज चौपड़ा फिर चमके
भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर ने ग्लासगो में शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 की डेकाथलॉन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। इसी के साथ वह राष्ट्रमंडल खेलों में 10 स्पर्धा वाले इस मुकाबले में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गये है। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा रजत पदक जीता। वहीं उनके हमवतन यश वीर सिंह ने कांस्य पदक जीत कर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश का नाम रोशन किया। यह पहली बार है जब जैवलिन थ्रो में दो भारतीय एथलीटों ने पदक जीते हैं। नीरज चोपड़ा का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है । इससे पहले उन्होंने वर्ष 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।







