Last Updated:
कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बड़ा बयान दिया. मीडिया ने जब बृजभूषण शरण सिंह को बताया कि कांग्रेस पार्टी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 150 से ज्यादा सीटें मांग रही है तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अखिलेश यादव के बिना सब सूना है.
बृजभूषण शरण सिंह का अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान.
लखनऊः उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव ने सियासी गलियारे में राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा रखा है. एक तरफ जहां सपा की तरफ से अभी दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं बीजेपी अपने 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी. इस बीच अटकलें चल रही हैं कि समाजवादी पार्टी अपना तीसरा उम्मीदवार भी उतार सकती है. ऐसे में सपा की तरफ से तीसरे उम्मीदवार के तौर पर कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नाम चर्चा में है. बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए एक बयान दिया है, जिससे इस कयास को सच्चाई में बदलने की और ताकत दे दी है.
क्रॉस वोटिंग के बढ़ेंगे चांस
बता दें कि समाजवादी पार्टी अपने और सहयोगी पार्टी के विधायकों की संख्या के हिसाब से रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी भी अपने 8 उम्मीदवारों को उतारने का फैसला कर चुकी है. इस बीच जैसी ही राजनीतिक कयास लगा कि सपा अपना तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है तो बीजेपी ने भी साफ कह दिया कि वह भी 9वां उम्मीदवार उतारेगी. ऐसे में दोनों तरफ से क्रॉस वोटिंग की आशंका जताई जा रही है.
25 नवंबर को समाप्त होंगे 9 राज्यसभा सांसदों के कार्यकाल
चुनाव नौ राज्यसभा सदस्यों के कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने के कारण आवश्यक हो गए हैं. इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा, भाजपा नेता अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल और सीमा द्विवेदी, सपा नेता राम गोपाल यादव तथा बसपा के रामजी गौतम शामिल हैं. पुरी और वर्मा को केंद्रीय मंत्री बने रहने के लिए पुनः निर्वाचित होना होगा. दसवीं सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल नियुक्त होने के बाद उच्च सदन से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई.
किस पार्टी की कितनी ताकत
उत्तर प्रदेश विधानसभा की मौजूदा संख्या-बल के आधार पर किए गए आकलन के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन आठ राज्यसभा सीटें जीतने की स्थिति में है, जबकि कांग्रेस के समर्थन से समाजवादी पार्टी (सपा) दो सीटें हासिल कर सकती है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

