Last Updated:
बॉलीवुड की शान और हर दिल की जान, प्लेबैक सिंगर शान का आज जन्मदिन है. उनके गाने जितने रूहानी हैं, उतनी ही खूबसूरत उनकी लव स्टोरी रही है. शान की प्रेम कहानी किसी किताबी कहानी से कम नहीं है. शान और राधिका पिछले 25 सालों से शादीशुदा जिंदगी गुजार रहे हैं लेकिन दोनों के बीच आज भी पहली नजर वाला प्यार कायम है. शान की पत्नी राधिका ने एयर होस्टेस से लेकर हाउसवाइफ और अब बिजनेसवुमन होने तक का सफर तय किया है.
शान की पत्नी राधिका अब अपना बिजनेस चलाती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम radhikashaan)
नई दिल्ली. जब-जब 90 के दशक के उस सुहाने दौर और रोमांटिक धुनों की बात होती है, तो कई सिंगर्स का नाम जहन में आता है. उदित नारायण, कुमार सानू ने 90 के शुरुआती दौर में दर्शकों के दिलों पर राज किया था. लेकिन एक सिंगर ऐसे हैं जिनकी आवाज 90 के दशक से गूंज रही है और आज भी उनके गाने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लेते है. अपनी सादगी, सदाबहार मुस्कान और जादुई गायिकी से हर दिल पर राज करने वाले शान आज 30 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है. आज सिंगर के जन्मदिन के खास मौके पर उनके करियर और पर्सनल लाइफ पर एक नजर डालते हैं.
सिंगर शान की एक मुस्कान पर आज भी लाखों लोग फिदा हो जाते हैं और उनकी आवाज ऐसी कि सुनते ही कोई भी दिल हार बैठता है. लेकिन 25 साल पहले ये बंगाली सिंगर एक पंजाबी लड़की पर दिल हार बैठा था और वो लड़की उनकी पत्नी राधिका हैं. शान और राधिका की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी सी है जिसे सुनते और पढ़ते लगता है कि ऐसा प्यार तो बस फिल्मों औऱ किताबों में ही मिलता है.
View this post on Instagram
