• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल से पहले प्रमाण दे विपक्ष : रूबी प्रसाद

JK Gupta by JK Gupta
September 28, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


भाजपा की प्रेसवार्ता में कांग्रेस के आरोपों पर साधा निशाना


भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कांग्रेस और विपक्ष द्वारा संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाने से पहले ठोस तथ्यों, प्रमाणों और आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए।

रूबी प्रसाद ने कहा कि चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बाद कांग्रेस और विपक्ष की ओर से निर्वाचन आयोग समेत अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आरोपों के बजाय तथ्यों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। SIR और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में भी निर्वाचन आयोग की ओर से जारी स्पष्टीकरण और आधिकारिक अभिलेखों को आधार बनाया जाना चाहिए।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास हासिल करने में चुनौती महसूस हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी दलों को संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन आयोग और न्यायालय के समक्ष विभिन्न पक्षों पर सुनवाई हुई है। उन्होंने विपक्ष से तथ्यों और आधिकारिक अभिलेखों के आधार पर अपनी बात रखने की अपील की।

इस दौरान जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 44
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. साथ मिलकर मजबूत बनें की थीम पर रेबीज से बचाव एवं रोकथाम के प्रति किया गया जागरूक

Next Post

‘सुनीता अकेले गई थी हनीमून पर’, अनिल कपूर ने सालों बाद खोला बड़ा राज, शादी से पहले पत्नी ने रखी थी यह शर्त

Next Post
‘सुनीता अकेले गई थी हनीमून पर’, अनिल कपूर ने सालों बाद खोला बड़ा राज, शादी से पहले पत्नी ने रखी थी यह शर्त

'सुनीता अकेले गई थी हनीमून पर', अनिल कपूर ने सालों बाद खोला बड़ा राज, शादी से पहले पत्नी ने रखी थी यह शर्त

Related Posts

  • दुद्धी. रेलगाड़ी ‘त्रिवेणी एक्सप्रेस’ का संचालन पुनः पूर्ववत नियमित रूप से शुरू कराने की मांग दुद्धी. रेलगाड़ी ‘त्रिवेणी एक्सप्रेस’ का संचालन पुनः पूर्ववत नियमित रूप से शुरू कराने की मांग
  • शक्तिनगर. चोरी के 70 लीटर डीजल और बोलेरो कैंपर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार शक्तिनगर. चोरी के 70 लीटर डीजल और बोलेरो कैंपर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
  • सोनभद्र. 2027 चुनाव से पहले विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सर्वे में 81.7% ने दोबारा मौका देने को लेकर दी नकारात्मक राय, नए चेहरे को प्राथमिकता सोनभद्र. 2027 चुनाव से पहले विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सर्वे में 81.7% ने दोबारा मौका देने को लेकर दी नकारात्मक राय, नए चेहरे को प्राथमिकता
  • सोनभद्र. प्रयागराज मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के धावक, 18 नवंबर तक कराएं पंजीकरण सोनभद्र. प्रयागराज मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के धावक, 18 नवंबर तक कराएं पंजीकरण
  • बीजपुर. छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट का कार्य जोरों पर बीजपुर. छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट का कार्य जोरों पर
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement