• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. लक्ष्मी खरवार प्रकरण में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से ली जानकारी

JK Gupta by JK Gupta
September 28, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


लक्ष्मी खरवार प्रकरण को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगवां ब्लॉक के देवहार गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने स्व. लक्ष्मी खरवार के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मृतक की पत्नी गीता देवी और उनकी माता से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस पर लक्ष्मी खरवार के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि घटना से आहत होकर लक्ष्मी खरवार ने फांसी लगा ली। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने मामले को गंभीर और संवेदनशील बताते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी मिले, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने हंस फाउंडेशन की गतिविधियों की भी जांच की मांग करते हुए कहा कि गांव में दवा वितरण किसके आदेश से किया जाता है और पर्याप्त मात्रा में दवा क्यों नहीं पहुंचाई जाती, इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सीएमओ स्तर से जांच की मांग की। साथ ही परिजनों को नियमानुसार मिलने वाली सहायता, आकस्मिक दुर्घटना बीमा समेत अन्य शासकीय लाभ दिलाने के लिए एसडीएम से वार्ता किए जाने की जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से भी मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस दौरान धीरेंद्र पटेल, इंद्रजीत खरवार, श्याम खरवार, लक्ष्मण खरवार, छोटेलाल खरवार, ब्लू शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सलखन. नव दुर्गा सेवा समिति का हुआ गठन

Next Post

सोनभद्र. लौवा नदी के पुनरोद्धार की कार्ययोजना IIT-BHU में प्रस्तुत

Next Post

सोनभद्र. लौवा नदी के पुनरोद्धार की कार्ययोजना IIT-BHU में प्रस्तुत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.