• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Top News Live: कार हादसे में घायल CO की हुई इलाज के दौरान मौत, बलिया में मिली युवक की लाश

Admin by Admin
September 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Top News Live: कार हादसे में घायल CO की हुई इलाज के दौरान मौत, बलिया में मिली युवक की लाश


कार हादसे में घायल सीओ की हुई मौत
इटावा में कार हादसे में घायल बाराबंकी सीओ नरेन्द्र सिंह की उपचार के दौरान मौत. सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार के दौरान हुई मौत. 26 सितंबर की रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार इलाके में कार के ट्रक से टकराने से हुए थे घायल. सीओ के साथ उनका गनर भी हुआ था घायल. रात 11:30 के आसपास हुई है मौत. सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थित पोस्टमार्टम केंद्र पर आज होगा पोस्टमार्टम.

सोनभद्र में मजदूरी को लेकर हुआ विवाद
सोनभद्र में अनपरा के मेड़रदह गांव में मजदूरी को लेकर विवाद का मामला सामने आया , वीडियो हुआ वायरल. वायरल वीडियो में एक महिला को तीन महिलाएं पीटते नजर आ रही है. पीड़ित महिला ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का लगाया आरोप. पीड़िता ममता देवी ने मारपीट में घायल करने का लगाया आरोप. पीड़िता ने अनपरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की.

नैनी सेंट्रल जेल में बंद कैदी की मौत
प्रयागराज में सेंट्रल जेल नैनी में बंद सजायाफ्ता कैदी की बीमारी से मौत. 55 वर्षीय बहादुर अली उर्फ शेर बहादुर अस्थमा से पीड़ित था. जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था. तबियत बिगड़ने पर शनिवार को उसे एस आर एन अस्पताल रेफर किया गया था. इलाज के दौरान कैदी बहादुर अली उर्फ शेर बहादुर की मौत हो गई,. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में इन्फेक्शन की वजह से मौत की बात सामने आई है. मृतक शेर बहादुर तेलियरगंज का रहने वाला था. उसके खिलाफ 1992 में मुकदमा दर्ज हुआ था. जिस मामले में 17 अगस्त 2022 को उसे सजा हुई थी.

कानपुर में CMO कार्यालय से 100 पेंशन फाइलें और सर्विस बुक गायब, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर के रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में बने CMO कार्यालय के पेंशन कक्ष से रिटायर्ड कर्मचारियों की करीब 100 पेंशन पत्रावलियां और सेवा पुस्तिकाएं गायब मिलने से हड़कंप मच गया. गायब दस्तावेजों में एक रिटायर्ड ACMO की व्यक्तिगत पेंशन फाइल और सर्विस बुक भी शामिल है. कक्ष खोले जाने पर खिड़की खुली मिली, जबकि फाइलें गायब थीं. मामले की सूचना के बाद चकेरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगालकर फाइलें गायब करने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

बलिया में तीन दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव
बलिया के रेवती थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में तैरता मिला. स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी. परिजनों ने युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच के साथ युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

बहराइच में तेंदुए के हमले में महिला समेत तीन घायल
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के सम्पतपुरवा गांव में तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में 42 वर्षीय महिला के अलावा दो पुरुष शामिल हैं. बताया जा रहा है कि जंगल से निकलकर तेंदुआ गांव की ओर पहुंचा और लोगों पर हमला कर दिया. हमले में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले जाया गया. वन विभाग और पुलिस की टीम घटना की जानकारी जुटा रही है.

हमीरपुर में बंद सर्राफा दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन चोर
हमीरपुर के राठ कोतवाली कस्बे में बंद सोने-चांदी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. दुकानदार गणेश उत्सव के चलते मुंबई स्थित अपने घर गया हुआ था. इसी दौरान चोरों ने बंद दुकान को निशाना बनाया और सोने-चांदी के आभूषण समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया. दुकान में लगे CCTV कैमरे में तीन चोर ताला तोड़ते हुए कैद हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रयागराज में फर्जी दस्तावेजों से सोरांव इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति पर कब्जे का आरोप
प्रयागराज में कूट रचित और फर्जी अभिलेखों के सहारे सोरांव इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति पर कब्जे के मामले में छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. कॉलेज की प्रबंधक मधु श्रीवास्तव की शिकायत पर शिवकुटी पुलिस ने संजीव कुमार, भारत लाल, अरुण कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, शाहनबाज और इकबाल अहमद को नामजद किया है. पुलिस ने 27 सितंबर को धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. FIR के मुताबिक कॉलेज का संचालन सोरांव शिक्षा समिति द्वारा किया जाता है और संस्था की नियमावली के अनुसार बैठक बुलाने का अधिकार संस्था के मंत्री को है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मेरठ में हादसे के बाद सड़क पर तड़पता रहा बुजुर्ग, मदद के लिए नहीं रुका कोई
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर सड़क हादसे के बाद एक बुजुर्ग घायल अवस्था में काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं रुका. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. घटना के बाद सड़क पर घायल की मदद के लिए लोगों के नहीं रुकने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

बहराइच में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़
बहराइच में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सोनू के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से धारदार बोगदा, तराजू, मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं. पकड़े गए आरोपी रुपईडीहा और मोतीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

इटावा में गैस एजेंसी की डीलरशिप के नाम पर 9.20 लाख की ठगी
इटावा के भरथना इलाके में गैस एजेंसी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 9 लाख 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित श्रीकृष्ण तिवारी ने पुलिस से शिकायत की कि आरोपियों ने फर्जी विज्ञापन दिखाकर उनसे रकम ली, लेकिन डीलरशिप नहीं दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब फर्जी विज्ञापन और पैसों के लेन-देन से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है.

उन्नाव में हरदोई में सर्राफा व्यापारी से लूट के बाद उन्नाव में पुलिस अलर्ट
हरदोई के शाहाबाद में सर्राफा व्यापारी से पांच किलो चांदी की लूट के बाद उन्नाव पुलिस ने जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है. एसपी जेपी सिंह के निर्देश पर बांगरमऊ, सफीपुर, माखी और सदर कोतवाली समेत कई थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों की जांच की गई. पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में वाहनों को रोककर तलाशी ली गई. पुलिस का फोकस हरदोई से उन्नाव की ओर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों और लोगों की निगरानी पर है.

अमरोहा में 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़
अमरोहा में डिडौली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक चोबरिया चौराहे के पास चेकिंग के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अमरोहा समेत अन्य जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं.



Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक मे अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर

Next Post

सोनभद्र. पितृपक्ष में श्रद्धा से हुआ तर्पण, पूर्वजों के निमित्त किए गए श्राद्ध कर्म

Next Post

सोनभद्र. पितृपक्ष में श्रद्धा से हुआ तर्पण, पूर्वजों के निमित्त किए गए श्राद्ध कर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.