मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…….

स्थानीय पीजी कालेज में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के अन्तर्गत आविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय स्टार्ट अप व इनोवेटिव आइडिया प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सोनभद्र जिले के कुल पन्द्रह टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें दस इंटर कॉलेज, पांच डिग्री लेवल के जिनमें दो डिग्री कॉलेज व तीन पालीटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जिसमें इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की चांदनी, खुशी और कृति कुमारी, द्वितीय स्थान पर पी एम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की आकृति कुमार, आंशिक, पूजा कुमारी ,आंचल व तृतीय स्थान पर जंग बहादुर इंटर कॉलेज के शिवांश शंकर, अनिल व शुभम रहे व डिग्री कॉलेज रहा।

पालीटेक्निक कॉलेज में प्रथम स्थान पर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, सिंदुरिया के आयुष चौधरी, आशुतोष यादव, मोहित कुमार, विवेक शर्मा व श्रेया, द्वितीय स्थान पर गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ओबरा वाणिज्य विभाग की अनुष्का, वैभवी तिवारी व गरिमा गुप्ता व तृतीय स्थान पर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, चोपन के कन्हैया लाल, आयुषी कुमारी, मनीष सिंह व अंशुमान पाण्डेय रहे।
कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। जूरी मेंबर में ऋचा राज व अधिराज ने टीमों के बिजनेस मॉडल आइडिया प्रेजेंटेशन के पश्चात प्रश्न पूछ कर निर्णय लिया। आविष्कार फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि विजेता टीमों का स्टेट लेवल पर लखनऊ में बिजनेस मॉडल आइडिया प्रेजेंटेशन अक्टूबर माह में होगा।

कार्यक्रम के संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार रहे।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ संघमित्रा तथा डॉ. विकास कुमार ने किया।इस अवसर पर आविष्कार फाउंडेशन के कुश कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य छात्र छात्रा शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे l