Last Updated:
UP Chunav 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 90 के दशक के सपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सीएम योगी ने उस दौर में रामभक्तों और कारसेवकों पर हुए लाठीचार्ज व गोलीबारी की याद दिलाते हुए अखिलेश यादव पर कई सवाल दागे हैं.
सीएम योगी ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है.
लखनऊ. यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और सपा के बीच वैचारिक और राजनीतिक जंग और तेज हो गई है. विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता स्व. अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन सपा सरकार के कार्यकाल पर जोरदार प्रहार किया. सीएम योगी इस बहाने यूपी चुनाव 2027 का नैरेटिव भी सेट करने की कोशिश की. रविवार को सीएम योगी ने राम मंदिर आंदोलन के संघर्षों, कारसेवकों पर हुई गोलीबारी और मुलायम-अखिलेश शासनकाल के ‘रामद्रोही’ रवैये को लेकर तीखे बाण चलाए, जिससे आने वाले यूपी चुनाव 2027 में अखिलेश यादव की राजनीतिक घेराबंदी हो सके.
योगी आदित्यनाथ ने अशोक सिंघल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कई भावुक और महत्वपूर्ण बातें कहीं. सीएम योगी ने कहा कि 1980 के दशक में अशोक सिंघल ने सनातन धर्म और राम जन्मभूमि की मुक्ति के लिए जिस अलख को जगाया था, वह ज्योति आज ज्वाला बनकर संपूर्ण हिंदू समाज के संरक्षण और संवर्द्धन का कार्य कर रही है. सीएम योगी ने खुलासा किया कि राम मंदिर आंदोलन के कठिन दिनों में अशोक सिंघल ने गोरखपुर के ऐतिहासिक गोरखनाथ मंदिर में रहकर बच्चों को पढ़ाने और आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का काम भी किया था.
जब 2 नवंबर, 1990 को राम नाम की धुन गाते हुए ‘रामभक्तों’ पर बर्बर लाठी चार्ज और गोलियों की बौछार होती है, तब उसका मुकाबला करने के लिए कोई सीना तानकर सामने आया था, तो वह नाम था- श्रद्धेय अशोक सिंघल जी का… pic.twitter.com/9I2RyFBes2

