• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दिलीप कुमार ने कही ऐसी बात, सुनते ही लता मंगेशकर ने कर लिया था बड़ा फैसला, फिर मौलाना ने दूर की उनकी ये कमी

Admin by Admin
September 28, 2026
in मनोरंजन
0
दिलीप कुमार ने कही ऐसी बात, सुनते ही लता मंगेशकर ने कर लिया था बड़ा फैसला, फिर मौलाना ने दूर की उनकी ये कमी


Last Updated:September 28, 2026, 05:31 IST

लता मंगेशकर ने अपने करियर में हर तरह के गाने गाए हैं. लता मंगेशकर ने अपने करियर में मधुबाला से लेकर मीना कुमारी, नूतन, नरगिस, माला सिन्हा, वहीदा रहमान, हेमा मालिनी और श्रीदेवी हर एक्ट्रेस को हिट गाने दिए हैं. लेकिन जब वह पहली बार दिलीप कुमार से मिली तो उन्होंने गायिका को कुछ ऐसी कमी बताई कि लता ने उस कमी को दूर करने का फैसला कर लिया था.बाद में उन्होंने दिलीप कुमार की बात सुनकर उस कमी को दूर भी किया.

नई दिल्ली. लता मंगेशकर की आवाज से भला कौन वाकिफ नहीं था. हिंदी सिनेमा में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाली लता दीदी ने हिंदी के साथ-साथ मराठी, बंगाली और कई दूसरी भाषाओं में भी गाने गाए. उनके गानों में सिर्फ आवाज की मिठास ही नहीं, बल्कि शब्दों का सही उच्चारण और भावनाओं की गहराई भी साफ सुनाई देती थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उर्दू शब्दों के सही उच्चारण के लिए लता मंगेशकर ने बाकायदा इस भाषा की तालीम ली थी. इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार से जुड़ा हुआ है.

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था. बचपन से ही उनका रुझान संगीत की तरफ था. उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर ने उन्हें संगीत की शुरुआती शिक्षा दी. आगे चलकर लता ने अपनी मेहनत और शानदार आवाज के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा मुकाम बनाया, जिसे हासिल करना हर कलाकार का सपना होता है.

कहा जाता है कि साल 1947 में संगीतकार अनिल विश्वास ने लता मंगेशकर की मुलाकात दिलीप कुमार से कराई थी. उस वक्त लता अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं, जबकि दिलीप कुमार इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मुलाकात के दौरान जब दिलीप कुमार को पता चला कि लता महाराष्ट्र से हैं, तो उन्होंने उनके उर्दू उच्चारण को लेकर एक टिप्पणी की. उन्होंने कहा था कि जिन गायकों को उर्दू भाषा की अच्छी समझ नहीं होती, उन्हें उर्दू के शब्दों का सही उच्चारण करने में परेशानी हो सकती है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिलीप कुमार की यह बात लता मंगेशकर को चुभ गई. लेकिन उन्होंने इसे दिल पर लेकर बैठने के बजाय अपनी कमी सुधारने का फैसला किया. घर लौटने के बाद लता मंगेशकर ने उर्दू सीखने का मन बनाया. इसके लिए उन्होंने एक विद्वान मौलाना से उर्दू की बाकायदा तालीम लेना शुरू किया. उन्होंने भाषा के शब्दों को सही तरीके से बोलने के साथ-साथ उनके उच्चारण और बारीकियों पर भी ध्यान दिया.

लता मंगेशकर के लिए यह सिर्फ एक भाषा सीखने की बात नहीं थी. वह चाहती थीं कि जब वह उर्दू के शब्द किसी गाने में गाएं, तो उनका उच्चारण बिल्कुल सही हो और सुनने वाले को उसमें कोई कमी महसूस न हो. बाद में लता मंगेशकर ने अपनी आत्मकथा ‘द सब्सटेंस एंड द शैडो: एन ऑटोबायोग्राफी’ में इस किस्से का जिक्र किया. उन्होंने दिलीप कुमार के साथ हुई उस मुलाकात और उर्दू सीखने के अपने अनुभव को याद किया.

लता मंगेशकर ने माना कि उस वक्त दिलीप कुमार की बात उन्हें जरूर चुभी थी, लेकिन उसी टिप्पणी ने उन्हें अपनी कमी पहचानने और उसे दूर करने की प्रेरणा दी. उन्होंने इस बात को अपने लिए एक तरह का ‘अनजाना तोहफा’ माना.

यही वजह है कि लता मंगेशकर की गायकी में उर्दू शब्दों का उच्चारण भी बेहद साफ और असरदार सुनाई देता था. एक छोटी सी टिप्पणी को उन्होंने आलोचना मानकर छोड़ने के बजाय उसे खुद को बेहतर बनाने की वजह बना लिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 28, 2026, 05:31 IST



Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘ऐसा न हो कि जालीदार टोपी इनसे छिटक जाए…’ अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए योगी, अखिलेश को लेकर कह दी बड़ी बात

Next Post

Asian Games Live Day-10: क्रिकेट मैच से लेकर शूटिंग और एथलेटिक्स तक, देखें एशियन गेम्स के 10वें दिन का लाइव एक्शन

Next Post
Asian Games Live Day-10: क्रिकेट मैच से लेकर शूटिंग और एथलेटिक्स तक, देखें एशियन गेम्स के 10वें दिन का लाइव एक्शन

Asian Games Live Day-10: क्रिकेट मैच से लेकर शूटिंग और एथलेटिक्स तक, देखें एशियन गेम्स के 10वें दिन का लाइव एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.