• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘चोरी के लिए 3-5 लोगों का ग्रुप…’ राम मंदिर में कैसे चुराया जाता था दान, आरोपियों के साथ नोट गिनने वाले शख्स का खुलासा

Admin by Admin
September 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘चोरी के लिए 3-5 लोगों का ग्रुप…’ राम मंदिर में कैसे चुराया जाता था दान, आरोपियों के साथ नोट गिनने वाले शख्स का खुलासा

[ad_1]

Last Updated:September 27, 2026, 20:41 IST

Ram Mandir Dan Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित चोरी के मामले में एक अहम गवाह मदन गोपाल निगम मीडिया के सामने आए हैं. मदन गोपाल मंदिर में चढ़ावे की रकम की गणना करने वाली टीम का हिस्सा थे. उन्होंने दावा किया कि गणना के दौरान कुछ लोग ग्रुप बनाकर दूसरे कर्मचारियों का ध्यान भटकाते थे और इसी दौरान नोटों की गड्डियां उठाई जाती थीं. पुलिस ने मदन गोपाल निगम को अपनी चार्जशीट में गवाह बनाया है.

राम मंदिर में कैसे चुराया जाता था दान, नोट गिनने वाले शख्स का खुलासाZoom

गवाह मदन गोपाल निगम ने मीडिया से बातचीत की.

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की गणना के दौरान कथित चोरी कैसे होती थी, इसका खुलासा गणना कर्मी मदन गोपाल निगम ने किया है. मदन गोपाल के मुताबिक, 3 तारीख को उन्होंने कथित तौर पर अविनाश शुक्ला को नोटों की गड्डी उठाकर कमर में रखते हुए देखा था. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना SBI के अधिकारी सत्य प्रकाश को दी.

मदन गोपाल का दावा है कि सूचना मिलने के बाद चेकिंग शुरू की गई. इसी दौरान कथित तौर पर नोट बाथरूम में छिपाए गए. तलाशी के दौरान बाथरूम से नोट बरामद होने की बात भी मदन गोपाल ने कही है. मदन गोपाल ने गणना की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी. उनके मुताबिक, उनका काम नोटों को सीधा करना था. गणना की निगरानी के लिए ट्रस्ट और बैंक, दोनों की ओर से कर्मचारी मौजूद रहते थे.

मदन ने बताया कैसे की जाती थी चोरी
मदन गोपाल के मुताबिक, कथित चोरी के लिए तीन से पांच लोगों का ग्रुप बनाया जाता था. उनका आरोप है कि ग्रुप के कुछ लोग आसपास बैठे कर्मचारियों को बातचीत में उलझाते थे, जबकि कुछ लोग इस तरह खड़े होते थे कि CCTV कैमरे के सामने का दृश्य प्रभावित हो जाए. इसके बाद कथित तौर पर चोरी की जाती थी. मदन गोपाल ने कथित तौर पर इस मामले में अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, लवकुश और अनुकल समेत कुछ लोगों के नाम लिए हैं. हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आना भी महत्वपूर्ण है.

मदन गोपाल ने यह भी बताया कि घटना के बाद बनाए गए वीडियो के जरिए मामले की जानकारी वरिष्ठ लोगों तक पहुंची. उनके मुताबिक, सत्य प्रकाश ने वीडियो बैंक मैनेजर को भेजा, जबकि विनय श्रीवास्तव ने सुभाष श्रीवास्तव को इसकी सूचना दी. मदन गोपाल के अनुसार, आनंद चौधरी के जरिए वीडियो चंपत राय तक पहुंचने की जानकारी भी सामने आई.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 27, 2026, 20:41 IST

[ad_2]

Source link

Views: 19
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Abhay Singh Asian Games 2026। इतिहास रचने से चूक गए अभय सिंह, स्क्वाश का फाइनल हारे, भारत को दिलाया एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल

Next Post

5 साल की उम्र में पिता के शिष्य की पकड़ी गलती, फिर गाकर सिखाया सही सुर, जानें लता मंगेशकर कैसे बनीं ‘स्वर कोकिला’

Next Post
5 साल की उम्र में पिता के शिष्य की पकड़ी गलती, फिर गाकर सिखाया सही सुर, जानें लता मंगेशकर कैसे बनीं ‘स्वर कोकिला’

5 साल की उम्र में पिता के शिष्य की पकड़ी गलती, फिर गाकर सिखाया सही सुर, जानें लता मंगेशकर कैसे बनीं 'स्वर कोकिला'

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement